लाइव न्यूज़ :

Budgam encounter: कश्मीरी पंडित राहुल और आमरीन भट को मारने वाला लतीफ सहित लश्कर के तीन आतंकी ढेर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: August 10, 2022 21:25 IST

Budgam encounter: पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया था कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

Open in App
ठळक मुद्देसूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ स्थल पर घेर लिया गया है।आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। मारे गए इन आतंकवादियों में लतीफ राठेर भी शामिल है जो गत मई में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट की हत्या में शामिल था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कश्मीर मंडल) विजय कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘ लश्कर-ए-तैयबा के छिपे हुए तीनों आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। घटना स्थल से शव निकाले जा रहे हैं, जिनकी पहचान किया जाना अभी बाकी है। आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। यह हमारे लिए एक बड़ी सफलता है।’’

कुमार ने बाद में कहा कि मारे गए आतंकवादियों में लतीफ राठेर भी शामिल है, जो इस साल मई में कश्मीरी पंडित कर्मचारी राहुल भट और टीवी अभिनेत्री अमरीन भट की हत्या में शामिल था। कुमार ने कहा, ‘‘मारे गए तीन आतंकवादियों में आतंकवादी लतीफ राठेर भी शामिल है जो राहुल भट और अमरीन भट का हत्यारा था।

वह कई आतंकवादी मामलों में शामिल था जिनमें कई नागरिकों की हत्या और अत्याचार शामिल हैं।’’ आतंकवादियों ने राहुल भट की चदूरा में उनके कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि अमरीन भट को बडगाम जिले के हुशरू इलाके स्थित उनके घर के बाहर आतंकवादियों ने मार दिया था।

इससे पहले पुलिस ने कहा था कि मुठभेड़ स्थल पर लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादी मौजूद हैं। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले में खानसाहिब इलाके के वाटरहेल में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वहां घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान उस समय मुठभेड़ में तब्दील हो गया, जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे पहले विजय कुमार ने बताया था कि वांछित आतंकवादी लतीफ राठेर समेत लश्कर के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ स्थल पर घेर लिया गया है।

कुमार ने ट्वीट किया, ‘‘मुठभेड़ में आतंकवादी लतीफ राठेर समेत आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को घेर लिया गया है। आतंकवादी लतीफ, राहुल भट और अमरीन भट समेत कई नागरिकों की हत्या में शामिल है।’’

30 किलो की आईईडी बरामद

पुलवामा में बुधवार को पुलिस और सुरक्षाबलों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले एक बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। सुरक्षाबलों ने शहर में सर्कुलर रोड पर तहाब क्रासिंग के पास 25-30 किग्रा आईईडी को बरामद कर लिया। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है। 

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया पुलवामा पुलिस को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। आईईडी को यहां तक पहुंचाने वाले और यहां से आईईडी उठाने के लिए आने वालों की तलाश की जा रही है। हर आने-जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील