लाइव न्यूज़ :

बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल से छुट्टी दी गई

By भाषा | Updated: December 15, 2020 13:35 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को मंगलवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई । उन्हें करीब एक हफ्ते पहले सांस लेने में परेशानी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें ' नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन ' (बीआईपीएपी) पर रहना होगा और फिजियोथेरेपी करानी होगी तथा घर पर चलने-फिरने की पाबंदियां का पालन करना होगा। साथ में बताई गई खाने की खुराक लेनी होगी।

वरिष्ठ वामपंथी नेता को नौ दिसंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। अस्पताल की गंभीर देखभाल इकाई में उन्हें ' मैकेनिकल वेंटिलेटर ' पर रखा गया था।

बंगाल के 76 वर्षीय पूर्व मुख्यमंत्री के अहम अंगों के काम करने की स्थिति में सुधार हुआ है जिसके बाद डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी देने का फैसला किया।

अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनके घर पर अस्थायी आईसीयू बनाया गया है जहां उनकी सेहत की निगरानी गंभीर देखभाल विशेषज्ञ एवं चिकित्सा विशेषज्ञ करेंगे।

भट्टाचार्य 2000 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे थे। वह सीओपीडी नाम की बीमारी के साथ-साथ कुछ समय से उम्र संबंधी रोगों से भी पीड़ित हैं।

वह सेहत की वजह से पिछले कुछ सालों से सार्वजनिक जीवन से दूर हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए