लाइव न्यूज़ :

BSSC question paper leak case: बिहार की छवि धूमिल, सख्त से सख्त कार्रवाई की जरूरत, जगदानंद सिंह ने चिंता जाहिर की

By एस पी सिन्हा | Updated: December 24, 2022 17:17 IST

BSSC question paper leak case: जगदानंद सिंह ने कहा कि इस तरह प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। हमारी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।

Open in App
ठळक मुद्देअपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है। जगदानन्द सिंह ने कहा कि केवल पटना में रहकर जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता है।उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत पहले से कर दी है।

पटनाः बिहार में बीएसएससी की परीक्षा में बार-बार प्रश्नपत्र लीक होने को बड़ी अनियमितता बताते हुए राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने इस पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने आज कहा कि इस तरह की हरकत से बिहार की छवि धूमिल हो रही है। ऐसे अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ सरकार को सख्त से सख्त कार्रवाई करने की जरूरत है।

 

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के कृत्य से पुरे बिहार की छवि खराब होती है। यह पूरे बिहार के लोगों के लिए चिंता का विषय है। ऐसे में यह देखने कि जरूरत है कि अगर कहीं गड़बड़ी है उसको जल्द से जल्द दूर करने की जरूरत है। जगदानंद सिंह ने कहा कि इस तरह प्रश्न पत्र लीक होने से परीक्षा पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो रहा है। हमारी विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा होता है।

सरकार को इसपर ध्यान देने की जरूरत है। चूंकि यह बिहार में हुआ है, इसलिए सरकार अपनी जिम्मेवारी से पीछे नहीं हट सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अगले महीने से विभिन्न जिलों की यात्रा की शुरुआत को लेकर राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह ने कहा कि केवल पटना में रहकर जिलों की समस्या को नजदीक से नहीं देखा जा सकता है।

राज्य के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इसकी शुरुआत पहले से कर दी है। वे रात में घूमकर लोगों की परेशानी को देख रहे हैं। अब तेजस्वी के साथ साथ उनके मंत्री भी बाहर निकलकर लोगो की सेवा कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राज्य का दौरा करने का निर्णय स्वागत योग्य है।

भाजपा नेताओं द्वारा राजद नेताओं की शराब पीने की जांच की मांग पर जगदानन्द सिंह ने इसे आपत्तिजनक बयान कहा। उन्होंने कहा कि राजद चुनौती देता है कि जब भी, किसी भी वक्त, कोई भी राजद के प्रदेश कार्यालय में आकर शराब की जांच कर सकता है। हम सब घबराने वाले नहीं हैं। राजद के नेता हर दिन जांच कराने को तैयार हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाJagdanand Singhनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?