लाइव न्यूज़ :

बसपा विधायक मुख्तार अंसारी बोले-मेरी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी, कोर्ट से लगाई ये गुहार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 16, 2021 21:57 IST

मऊ सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि फर्जी एम्बुलेंस मामले में बसपा विधायक को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश मौसमी मदेशिया की अदालत में पेश किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए।न्यायाधीश के सामने यह आशंका भी जताई कि जेल में उनकी हत्या की जा सकती है।अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था।

बाराबंकीः मऊ सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक मुख्तार अंसारी ने सोमवार को एक मुकदमे की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सुनवाई के दौरान गंभीर आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिए पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गयी है।

 

अंसारी के अधिवक्ता रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि फर्जी एम्बुलेंस मामले में बसपा विधायक को बांदा जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये बाराबंकी की विशेष सत्र न्यायाधीश मौसमी मदेशिया की अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने बेहद गंभीर आरोप लगाए।

सुमन ने बताया, ‘‘अंसारी ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या के लिये पांच करोड़ रुपये की सुपारी दी गई है। सूचना मिली है कि किसी को उनकी हत्या करने और इसके बदले में उसे पांच करोड़ रुपये देने को कहा गया है।’’ सुमन के मुताबिक मुख्तार अंसारी ने सुनवाई के दौरान न्यायाधीश के सामने यह आशंका भी जताई कि जेल में उनकी हत्या की जा सकती है।

गौरतलब है कि जबरन वसूली के एक मामले में अंसारी को गत 31 मार्च को पंजाब के मोहाली स्थित अदालत में पेश किया गया था। अंसारी को जिस एम्बुलेंस से लाया गया था, उस पर बाराबंकी की नंबर प्लेट लगी थी। जब पुलिस ने जांच की तो पाया कि मऊ के श्याम संजीवनी अस्पताल की संचालिका अलका राय और उनके कुछ सहयोगियों ने वर्ष 2013 में इस एम्बुलेंस का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पंजीकरण कराया है। इस मामले में बाराबंकी की नगर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया, जिसमें मुख्तार अंसारी को साजिश और जालसाजी का आरोपी बनाया गया था।

इस मामले में मऊ की अस्पताल संचालिका डॉ. अलका राय, शेषनाथ राय, मो. सैयद मुजाहिद, राजनाथ यादव, आनंद यादव, शाहिद, सुरेंद्र शर्मा, अफरोज और एम्बुलेंस चालक सलीम को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अंसारी बांदा जेल में बंद है। इस मामले में अभी दो लोग फरार हैं, उन पर इनाम घोषित किया गया है। 

टॅग्स :मुख्तार अंसारीबीएसपीपंजाबयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष