लाइव न्यूज़ :

BSP Mayawati Akash Anand: परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी?, मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की, पढ़िए

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 3, 2025 12:31 IST

BSP Mayawati Akash Anand: आकाश आनंद को सभी पदों से हटाते हुए आकाश के पिता आनंद कुमार (मायावती के भाई) को एक बार फिर से बसपा का राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर बनाए जाने का ऐलान कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती पहली बार पारिवारिक विवाद में उलझ गई हैं।मायावती की अपने भतीजे आकाश आनंद से खटपट खुलकर रविवार को सामने आ गई।लखनऊ में रविवार को हुई पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में आकाश आनंद शामिल नहीं हुए।

BSP Mayawati Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने रविवार को एक्शन लिया और भतीजे आकाश आनंद को सभी पद से हटा दिया। आकाश की दूसरी बर्खास्तगी तब हुई जब बसपा प्रमुख ने दावा किया कि निष्कासित बसपा नेता और उनके ससुर पूर्व सांसद अशोक सिद्धार्थ के साथ संबंधों के कारण उन्हें पद से हटाया गया है। मायावती ने अपने भाई आनंद कुमार को राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर  बनाया है। मायावती ने कहा कि मेरे जीते जी कोई भी पार्टी का उत्तराधिकारी नहीं होगा। भतीजे आकाश आनंद से खटपट अब खुलकर सामने आई है।

पद से हटाने के बाद मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखी है। मैं परमपूज्य आदरणीय बहन कु. मायावती जी का कैडर हूं, और उनके नेतृत्व में मैने त्याग, निष्ठा और समर्पण के कभी ना भूलने वाले सबक सीखे हैं, ये सब मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य हैं।

आदरणीय बहन जी का हर फैसला मेरे लिए पत्थर की लकीर के समान है, मैं उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं उस फैसले के साथ खड़ा हूं। आदरणीय बहन कु. मायावती जी द्वारा मुझे पार्टी के सभी पदों से मुक्त करने का निर्णय मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भावनात्मक है, लेकिन साथ ही अब एक बड़ी चुनौती भी है, परीक्षा कठिन है और लड़ाई लंबी है।

ऐसे कठिन समय में धैर्य और संकल्प ही सच्चे साथी होते हैं। बहुजन मिशन और मूवमेंट के एक सच्चे कार्यकर्ता की तरह, मैं पार्टी और मिशन के लिए पूरी निष्ठा से काम करता रहूंगा और अपनी आखिरी सांस तक अपने समाज के हक की लड़ाई लड़ता रहूंगा। कुछ विरोधी दल के लोग ये सोच रहे हैं कि पार्टी के इस फैसले से मेरा राजनीतिक करियर समाप्त हो गया।

उन्हें समझना चाहिए कि बहुजन मूवमेंट कोई करियर नहीं, बल्कि करोड़ों दलित, शोषित, वंचित और गरीबों के आत्म-सम्मान व स्वाभिमान की लड़ाई है। यह एक विचार है, एक आंदोलन है, जिसे दबाया नहीं जा सकता। इस मशाल को जलाए रखने और इसके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने के लिए लाखों आकाश आनंद हमेशा तैयार हैं।

टॅग्स :बीएसपीमायावतीउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन