लाइव न्यूज़ :

Bsp List LS polls 2024: जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी की घोषणा, बसपा प्रमुख मायावती ने इन्हें मैदान में उतारा, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 22, 2024 13:19 IST

Bsp List LS polls 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से मैदान में उतारा गया था।पिछले विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।बसपा के दो विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदु बंजारे भी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे।

Bsp List LS polls 2024:मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से दो के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हेमंत पोयाम ने बताया कि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर, आगामी लोकसभा चुनाव के लिए छत्तीसगढ़ की जांजगीर-चांपा और बस्तर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की गई है।

सूची के अनुसार पार्टी की जांजगीर-चांपा जिला इकाई के अध्यक्ष डॉक्टर रोहित कुमार डहरिया को जांजगीर-चांपा (अनुसूचित जाति आरक्षित) लोकसभा सीट से तथा पूर्व सरपंच आयतु राम मंडावी को बस्तर (अनुसूचित जनजाति आरक्षित) सीट से मैदान में उतारा गया है। पोयाम ने बताया कि मंडावी को 2009 और 2019 के लोकसभा चुनाव में बस्तर सीट से मैदान में उतारा गया था।

लेकिन वह असफल रहे थे। बसपा ने पिछला विधानसभा चुनाव राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन में लड़ा था और उसके सभी उम्मीदवारों को हार का सामना करना पड़ा था। बसपा के दो विधायक केशव प्रसाद चंद्रा और इंदु बंजारे भी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। पिछले विधानसभा चुनाव में जीजीपी को एक सीट पर जीत मिली थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024छत्तीसगढ़बीएसपीमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतढोंगी बाबा से जब नेता मिलें, ‘करेला नीम चढ़ा’ हो जाता है !

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर