लाइव न्यूज़ :

BSP नेता के बेटे ने लहराई पिस्टल, दिल्ली पुलिस ने होटल हयात को भेजा कारण बताओ नोटिस

By भाषा | Updated: October 17, 2018 00:54 IST

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तीन टीमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय (40) को पकड़ने के लिए लखनऊ में हैं।

Open in App

दिल्ली पुलिस ने बसपा के एक पूर्व सांसद के बेटे द्वारा द हयात रिजेंसी होटल के परिसर में लोगों पर हथियार लहराने और उन्हें धमकी देने का वीडियो वायरल होने के बाद पांच सितारा होटल को कथित लापरवाही बरतने के लिए मंगलवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की तीन टीमें बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडेय के बेटे आशीष पांडेय (40) को पकड़ने के लिए लखनऊ में हैं। आशीष लखनऊ का रहने वाला है और उस पर यहां होटल के परिसर में दोनों लोगों पर बंदूक लहराने और धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले के संबंध में हयात होटल को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि नोटिस में होटल से पूछा गया है कि उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों ना की जाए। होटल को नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

इससे पहले द हयात रिजेंसी ने एक बयान जारी कर अधिकारियों को जांच में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। होटल ने बयान में कहा, ‘‘हम सहयोग का आश्वासन देते हैं और इस मामले में किसी भी जांच के संबंध में अधिकारियों को पूरा सहयोग देते रहेंगे।’’ 

टॅग्स :वायरल कंटेंटबहुजन समाज पार्टी (बसपा)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील