लाइव न्यूज़ :

बोलीं मायावती, न कांग्रेस से मानी हार और न बीजेपी से मानने वाली

By IANS | Updated: February 11, 2018 00:21 IST

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 22 करोड़ जनता, गुजरात की तरह ही बीजेपी को सबक सिखाने का मन बनाए हुई लगती है। सच तो सह है कि गुजरात की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है।

Open in App

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार (10 फरवरी) को कहा कि उनकी पार्टी किसी भी दशा में न तो पहले कांग्रेस से हार मानी है और न ही वर्तमान में बीजेपी के साम, दाम, दंड, भेद व अन्य हथकंडों से हार मानने वाली है। पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मायावती ने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के लगभग चार साल व इसी पार्टी के उत्तर प्रदेश में सत्ता में आए लगभग एक वर्ष होने जा रहा है, इसलिए देश और प्रदेश दोनों में हालात बेहतर होने के बजाय बदतर ही होते चले जा रहे हैं।

उन्होंने कहा, 'जनता इनकी असलियत समझ चुकी है, इसलिए अब और ज्यादा भ्रमित होकर बीजेपी के फरेब में आने को तैयार नहीं लगती। प्रधानमंत्री मोदी की बार-बार की भावुकता व उत्तर प्रदेश सरकार की भगवाकरण की राजनीति से प्रदेश की आम जनता का पेट नहीं भर पा रहा है और न ही यहां के लोगों की गरीबी, भुखमरी, बेरोजगारी व महंगाई कम होकर उन्हें थोड़ा राहत ही दे पा रही है। लिहाजा आमजनता के पास वोटबंदी का जो जबर्दस्त लोकतांत्रिक हथियार है, उसे वह बीजेपी के खिलाफ इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।'

मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 22 करोड़ जनता, गुजरात की तरह ही बीजेपी को सबक सिखाने का मन बनाए हुई लगती है। सच तो सह है कि गुजरात की जनता ने बीजेपी को नकार दिया है। मोदी और अमित शाह ने काफी तिकड़म कर किसी तरह फिर से सत्ता तो दिला दी, लेकिन 150 सीटें दिलाने का उनका दंभ धरा रह गया। उनकी पार्टी 100 सीटें भी नहीं जीत पाई। जब मोदी के अपने ही राज्य में पार्टी का जनाधार खिसक गया, तब और जगह क्या होगा, अनुमान लगाया जा सकता है।

बसपा प्रमुख ने कहा कि देश की जनता खासकर नोटबंदी और नए कर कानून जीएसटी के आर्थिक जख्मों से कराह रही है, फिर भी बीजेपी की केंद्र व राज्यों की सरकारें अनगिनत हवा-हवाई दावों से उनके जख्मों पर नमक छिड़कने से बाज नहीं आ रही है। 

मायावती ने कहा कि बीजेपी सरकार की नीतियां शिक्षित बेरोजगारों को उनकी क्षमता व डिग्री के अनुसार नौकरी मुहैया कराने के बजाय उन्हें चाय व पकौड़ा बेचने के लिए मजबूर करना चाहती है। क्या ऐसे ही भारत आगे बढ़ेगा व आयुष्मान होगा?

बसपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी किसी भी दशा में न तो पहले कांग्रेस से हार मानी है और न ही वर्तमान में बीजेपी के हथकंडों से हार मानने वाली है। इसने अपने संघर्ष व त्याग से परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के कारवां को हमेशा आगे बढ़ाने का काम किया है, ताकि भारत उनके सपनों का असली समतामूलक राष्ट्र बन सके। विडंबना यह है कि बीजेपी सरकार बाबा साहेब के बनाए संविधान को ही बदलने की बात करने लगी है। इनका इरादा ठीक नहीं है।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीकांग्रेसबीजेपीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर