लाइव न्यूज़ :

बसपा प्रमुख ने पार्टी से निष्कासित पूर्व उपाध्यक्ष से सावधान रहने की अपील की

By भाषा | Updated: September 5, 2021 11:18 IST

Open in App

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपनी पार्टी से निष्कासित किए गए एक पूर्व पदाधिकारी से लोगों को सावधान रहने की अपील करते हुए रविवार को उन पर चंदा वसूलने का आरोप लगाया।मायावती ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘बसपा आंदोलन की सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सोच से भटकाव आदि के कारण पार्टी से निष्कासित पूर्व राष्ट्रीय उपाध्‍यक्ष श्री जयप्रकाश द्वारा इन दिनों 'बहन जी को सीएम बनाना है' के नाम पर जगह-जगह घूम कर लोगों से चंदा आदि वसूलना घोर अनुचित है। ऐसे अन्य सभी लोगों से सावधान रहने की अपील।’’गौरतलब है कि बसपा प्रमुख ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रति 'अनर्गल' बयानबाजी करने के आरोप में करीब तीन वर्ष पहले पार्टी के राष्‍ट्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बसपा सूत्रों के अनुसार, गत जुलाई में जयप्रकाश सिंह के खिलाफ बसपा के एक पदाधिकारी ने नोएडा पुलिस आयुक्तालय के बादलपुर थाने में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बसपा नेता ने आरोप लगाया था कि पार्टी से निष्कासित किए जाने के बावजूद जयप्रकाश सिंह पार्टी अध्यक्ष की तस्वीर, पार्टी के झंडे आदि का इस्तेमाल कर रहे हैं और साथ ही चंदे के नाम पर वसूली कर रहे हैं। इस मामले में जयप्रकाश सिंह की टिप्पणी नहीं मिल सकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार