लाइव न्यूज़ :

पाक सीमा पर मारे गए बीएसएफ के उपनिरीक्षक का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

By भाषा | Updated: November 16, 2020 18:46 IST

Open in App

ऋषिकेश, 16 नवंबर जम्मू—कश्मीर के बारामूला में पाकिस्तान सीमा पर मारे गए बीएसएफ के उपनिरीक्षक राकेश डोभाल का सोमवार को यहां पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।

मुनि की रेती क्षेत्र में पूर्णानन्द घाट तक करीब ढाई किलोमीटर की शव यात्रा में लोगों ने जगह जगह पर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प वर्षा कर सम्मान व्यक्त किया। शव यात्रा में स्थानीय विधायक और उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल भी शामिल हुए । बाद में घाट पर पूरे सैनिक सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया ।

इससे पहले, प्रदेश के खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने भी दिवंगत सैनिक के शव पर फूल चढाकर श्रद्धांजलि दी ।

बीएसएफ की आर्टिलरी रेजीमेंट में तैनात डोभाल ऋषिकेश के गंगानगर के निवासी थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर