लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ- पाक रेंजर्स ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ‘फ्लैग मीटिंग’ की, पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव सौंपा

By भाषा | Updated: November 24, 2020 20:57 IST

Open in App

जम्मू, 24 नवंबर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अतंरराष्ट्रीय सीमा के करीब पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ मंगलवार को ‘फ्लैग मीटिंग’ की और मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव रेंजर्स को सौंपा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि बीएसएफ ने सांबा जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को सोमवार को मार गिराया था।

यह घटना चेक फकीरा सीमा चौकी के नजदीक उस समय हुई जब बीएसएफ जवानों ने सीमा पर संदिग्ध हरकत देखी जिसमें एक व्यक्ति सुरक्षा घेरा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था।

बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ सोमवार को सीमा पर सुरक्षा बाड़ के पास मारे गए पाकिस्तानी घुसपैठिए का शव लौटाने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स के साथ सीमा चौकी संख्या-64 के नजदीक बैठक हुई।’’

उन्होंने बताया कि फ्लैग मीटिंग में बीएसएफ की ओर से 11 और पाकिस्तान रेंजर्स की ओर से 15 जवानों ने हिस्सा लिया और इस दौरान बीएसएफ जवानों ने रेंजर्स से मारे गए पाकिस्तानी नागरिक की पहचान करने और संबंधित दस्तावेज पेश करने को कहा।

बीएसएफ प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिए की पहचान साबित करने वाले दस्तावेज दिए जाने के बाद घुसपैठिए का शव पावती लेकर पूरे सम्मान के साथ सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान पाकिस्तान के शकरगढ़ इलाके के चमन खुर्द निवासी अब्दुल हमीद पुत्र रोजदीन के तौर पर की गई।

उल्लेखनीय है कि यह घटना कुछ दिन पहले सीमा पर 150 मीटर लंबी मिलने के बाद हुई है और संदेह की इस सुरंग का इस्तेमाल हाल में मारे गए जैश-ए-मोहम्मद के चार आतंकवादियों ने घुसपैठ करने के लिए किया था। हालांकि, चारों आतंकवादियों को मार गिराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए