लाइव न्यूज़ :

बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया

By भाषा | Updated: June 23, 2021 14:39 IST

Open in App

जम्मू, 23 जून सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बुधवार को मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश नाकाम करने का दावा करते हुए कहा कि उसने इस अभियान में एक पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्कर को मार गिराया है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान के दौरान बीएसएफ ने 27 पैकेट हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 135 करोड़ रुपये कीमत है।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सीमा चौकी (बीओपी) हीरानगर सेक्टर के पंसार क्षेत्र की है। बीएसएफ जम्मू के कर्मियों ने बुधवार सुबह कठुआ में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी तस्कर की मादक पदार्थों की तस्करी करने की कोशिश नाकाम कर दी। सैनिकों ने पाकिस्तानी सीमा की ओर कुछ संदिग्ध गतिविधियां होते देखी। पाकिस्तानी तस्कर भारतीय सीमा क्षेत्र में दाखिल होने की कोशिश कर रहा था। उन्हें स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गोली चलानी पड़ी।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ इलाके की तलाशी लेने पर, बाड़ के पास से पाकिस्तानी तस्कर का शव और हेरोइन के 27 पैकेट बरामद हुए। इसकी कीमत करीब 135 करोड़ रुपये है। इस मामले में ‘नार्को-आतंकवाद’ के पहलू से इनकार नहीं किया जा सकता।’’

प्रवक्ता ने बताया कि 23 जनवरी को बीएसएफ को 150 मीटर की एक भूमिगत सुरंग का पता चला था, जिसे बीओपी पंसार क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान से आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद देने के लिए बनाया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए