लाइव न्यूज़ :

BSF ने 24 घंटे के भीतर लिया शहीद जवान का बदला, दो चौकियां नेस्तनाबूद, कई पाक रेंजर्स ढेर

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 4, 2018 16:09 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएफ ने पाकिस्तान की दो चौकियों को देर रात पूरी तरह से तबाह कर दिया है।

Open in App

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने शहीद हुए जवान का बदली 24 घंटे भीतर ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीएसएफ ने पाकिस्तान की दो चौकियों को देर रात पूरी तरह से तबाह कर दिया है, जिसमें 8 से 10 पाकिस्तानी रेंजर्स के मारे जाने की भी सूचना है। वहीं, कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में बीएसएफ जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से देश में घुर रहे एक घुसपैठिए को भी मार गिराया।

बता दें, बुधवार (3 जनवरी) को पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में घटिया हरते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया था, जिसमें जिसमें बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया था। यह घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की थी। शहीद हुए जवान का नाम आरपी हाजरा है और वह बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात थे।

शहीद हाजरा के घर में उनकी पत्नी और एक बेटा (18) व एक बेटी (21) है। सबसे बड़ी बात ये है कि शहीद हाजरा का बुधवार (3 जनवरी) को जन्मदिन था और वह इसी दिन देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए। 

वहीं, साल 2017 में पाक की ओर से करीब 800 से ज्यादा बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है। साथ ही बीते साल 30 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में सेना का एक जवान शहीद हो गया था। यहां भी पाक ने युद्धविराम का उल्लंघन किया था। 

इसके अलावा पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा स्थित लेथापोरा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ट्रे‍निंग कैंप पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया था, जिसमें जवान जवान शहीद हो गए थे। वहीं, मुठभेड़ में सीआरपीएफ जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया था। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। 

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलएलओसीजम्मू कश्मीर समाचारपाकिस्तानलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील