लाइव न्यूज़ :

कोरोना कहर के बीच गर्मी और लू ने ढाया सितम, सरहद पर पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल ड्यूटी में मुस्तैद

By सुमित राय | Updated: May 25, 2020 15:06 IST

सरहद पर पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवान कोरोना के साथ-साथ गर्मी से बचने का उपाय करते हुए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कहर के बीच पूरे देश में गर्मी और लू ने सितम ढाना शुरू कर दिया है।गर्मी के बाद राजस्थान के जैसलमेर शहर के बाजारों में गर्मी की वजह से एक तरफ जहां सन्नाटा है।जवान सरहद पर कोरोना, तेज लू और गर्मी में अपनी दोहरी जिम्मेदारी का बखूबी पालन कर रहे हैं।

कोरोना वायरस के कहर के बीच पूरे देश में गर्मी और लू ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी कर दी है और लोगों को दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। हालांकि तेज गर्मी और लू के बीच भी बीएसएफ के जवान बॉर्डर पर लगातर अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है।

गर्मी के बाद राजस्थान के जैसलमेर शहर के बाजारों में गर्मी की वजह से एक तरफ जहां सन्नाटा है, वहीं शहर से दूर सरहद पर पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल के जवान कोरोना के साथ-साथ गर्मी से बचने का उपाय करते हुए अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार बैरवा ने बताया कि पुलिस के जवान अपनी ड्यूटी के दौरान शहर से सरहद तक कोरोना, तेज लू और गर्मी में अपनी दोहरी जिम्मेदारी का बखूबी पालन कर रहे हैं। ड्यूटी वाले स्थान पर पर्याप्त पानी और नींबू पानी की व्यवस्थाएं की गई हैं।

बता दें कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया है, जिसके बाद मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए अगले दो दिनों के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए लू के संबंध में ऑरेंज चेतावनी भी जारी की है। उन्होंने आगाह किया कि अगले दो-तीन दिनों में कुछ हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलराजस्थानमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos