लाइव न्यूज़ :

बिहारः बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, अधिकारियों समेत सवार सभी 9 लोग लोग सुरक्षित

By एस पी सिन्हा | Updated: July 11, 2018 15:56 IST

बिहार के औरंगाबाद जिले में बीएसएफ के हेलिकॉप्टर की आज इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

Open in App

पटना,11 जुलाईः बिहार के औरंगाबाद जिले में बीएसएफ के हेलिकॉप्टर की आज इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।हेलीकॉप्टर पर सीआरपीएफ के एडीजे कुलदीप सिंह और आईजी सीआरपीएफ चारु सिन्हा सवार थीं। चालक समेत कुल 9 लोग हेलीकॉप्टर में थे जो पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तकनीकी खराबी की वजह से बीएसएफ के इस हेलिकॉप्टर की लैंडिंग करानी पड़ी। घटना जिले के गोह प्रखंड के उपहरा थाना क्षेत्र के सहरसा गांव के समीप की है। बताया जाता है कि  मदनपुर प्रखंड के भलुआही में सीआरपीएफ कैंप स्थापित है। जिसके निरीक्षण के लिए अधिकारियों का दल दानापुर से हेलीकॉप्टर से चले थे। हेलीकॉप्टर को भलुआही उतारना था। लेकिन, बीच में ही इसमें किसी तरह की तकनीकी खराबी आ गई।

चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उपहारा थाना क्षेत्र में सहरसा गांव के समीप खेत में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करा दी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में उतारने की खबर फैलते ही अधिकारियों के होश उड़ गये। वहीं, एसपी डॉ. सत्य प्रकाश, एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह दल बल के साथ जिला मुख्यालय से घटना स्थल के लिए रवाना हो गये

उल्लेखनीय है कि यह इलाका नक्सल प्रभावित है और जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर है। एसपी ने बताया कि हेलीकॉप्टर पर सवार सभी अधिकारी सुरक्षित हैं और उन्हें किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है।फिलहाल स्थानीय पुलिस पहुंच चुकी है। वहीं, इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान इलाके के लोग भी सकते में पड गये थे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहारसीमा सुरक्षा बलहेलीकॉप्टर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो