लाइव न्यूज़ :

BSF DG Daljit Singh Chawdhary: उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस चौधरी बने बीएसएफ के नए डीजी, एसएसबी भी देखेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2024 22:42 IST

BSF DG Daljit Singh Chawdhary: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमले हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ नागरिक भी मारे गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचौधरी एसएसबी के महानिदेशक हैं।नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करता है। अधिकारियों को हटाने संबंधी सरकार का निर्णय ऐसे समय में आया है।

BSF DG Daljit Singh Chawdhary: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के महानिदेशक (डीजी) दलजीत सिंह चौधरी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। केंद्र ने शुक्रवार को बीएसएफ के महानिदेशक (डीजी) नितिन अग्रवाल और उनके डिप्टी विशेष डीजी (पश्चिम) वाई बी खुरानिया को तत्काल प्रभाव से उनके मूल राज्य कैडर में वापस भेज दिया था। अग्रवाल 1989 बैच के केरल कैडर के अधिकारी हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आदेश में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी चौधरी बीएसएफ महानिदेशक के पद का अतिरिक्त प्रभार ‘‘इस पद पर नियमित तौर पर नियुक्ति होने तक या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो’’ संभालेंगे’’। चौधरी एसएसबी के महानिदेशक हैं।

एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ भारत की सीमाओं की रक्षा करता है। अग्रवाल ने पिछले साल जून में सीमा सुरक्षा बल के प्रमुख का कार्यभार संभाला था। विशेष डीजी (पश्चिम) के रूप में खुरानिया पाकिस्तान सीमा पर सुरक्षा बल का नेतृत्व कर रहे थे। बीएसएफ के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाने संबंधी सरकार का निर्णय ऐसे समय में आया है।

जब भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर जम्मू क्षेत्र में आतंकवादी हमले हुए हैं, जिनमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ नागरिक भी मारे गए हैं। बीएसएफ पर भारत के पश्चिमी भाग में भारत-पाकिस्तान सीमा और पूर्व में बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलSSBउत्तर प्रदेशअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी