लाइव न्यूज़ :

BSEB Intermediate Result 2018: कल आ जाएगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, Biharboard.ac.in पर करें चेक

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 5, 2018 08:31 IST

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बिहार को पटना बोर्ड और बीएसईबी बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। बोर्ड कल रिजल्ट जारी करेगा। यह नतीजा कल बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर चेक biharboard.ac.in कर सकते हैं।

Open in App

पटना, 5 जून: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन बिहार, पटना बोर्ड हर साल की तरह इस साल भी बोर्ड की कक्षा 12वीं रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। बता दें कि बिहार बोर्ड 12वीं का नतीजा कल जारी करने वाला है। यह नतीजा छात्र ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 6 फरवरी से 16 फरवरी तक आयोजित कराई गई थी। बता दें कि इस साल बिहार बोर्ड इंटर के आर्ट, कॉमर्स और साइंस (Bihar Class 12 Intermediate Arts Results 2018, Bihar Class 12 Intermediate Commerce Results 2018 & Bihar Class 12 Intermediate Science Results 2018) विषय के नतीजे एक साथ जारी किया जाएगा।  

 इससे पहले खबरें आ रहीं थी बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट 7 मई को घोषित होंगे लेकिन दिल्ली विश्वविद्यालय के कोर्सेस में रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तारीख 7 मई को है। इसलिए बिहार बोर्ड के चेयरमैन ने इंटरमीडिएट के रिजल्ट (Bihar Intermediate Result 2018) जारी होने की तारीख में बदलाव किया गया। ताकि बिहार बोर्ड के छात्र स्नातक में प्रवेश के लिए अप्लाई कर सकते हैं।    

ऐसे देखें बिहार बोर्ड इंटर के रिजल्ट 

1. छात्र अपने मोबाइल या कम्प्यूटर पर इन आधिकारिक biharboard.ac.in, srsec.bsebbihar.com, bsebbihar.com पर लॉग इन कर लें। 2. इसके बाद छात्र ( Bihar Board Class 12 Results 2018) पर क्लिक करें। 3. इसके बाद पूछी गई जानकारियां जैसे- रोल नंबर आदि भरें। 4. थोड़ा इंतजार के बाद छात्र के रिजल्ट ( BSEB 12th (Intermediate) Result 2018) उनके स्क्रीन पर आ जाएगा। 5. छात्र रिजल्ट (BSEB Result 2018 /12th Result 2018) को डाउनलोड कर लें, यदि मोबाइल पर देख रहे हैं तो छात्र स्क्रीन शॉट ले लें। 6. छात्र अपने रिजल्ट (Intermediate Result 2018) की प्रिंट आउट ले लें ताकि भविष्य में काम दे सके। 

आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के बारे में - 

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है। स्कूल की परीक्षाओं के साथ-साथ, शारीरिक शिक्षा में डिप्लोमा, शारीरिक शिक्षा में सर्टिफिकेट और बिहार राज्य के लिए शिक्षकों पात्रता परीक्षा (टीईटी), प्राथमिक शिक्षा में डिप्लोमा के लिए परीक्षा जैसे विभागीय परीक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं।

 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"