लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

By विनीत कुमार | Updated: January 16, 2022 11:54 IST

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड BSEB की ओर से जारी कर दिया गया है। इसे 31 जनवरी तक डाउनलोड किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 14 फरवरी 2022 तक आयोजित होगी।BSEB के अनुसार एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 31 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे।inter22.biharboardonline.com पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आधिकारिक सूचना के अनुसार एडमिट कार्ड 16 जनवरी से 31 जनवरी तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

इस संबंध में बीएसईबी की ओर से ट्वीट करके भी जानकारी दी गई है। बीएसईबी के मुताबिक सैद्धान्तिक परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड संबंधित शिक्षण संस्थान के प्रधान समिति की वेबसाइट से डाउनलोड कर अपने हस्ताक्षर सहित मुहर के साथ विद्यार्थियों को उपलब्ध कराएंगे।

ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड होने में किसी तरह की परेशानी होने पर बीएसईबी के हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर मदद मांगी जा सकती है। बीएसईबी ने जो हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, वो इस प्रकार है- 0612-2230039 और 2235161. 

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022: कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

1. इसके लिए स्टूडेंट को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  biharboardonline.bihar.gov.in पर जाना होगा।2. यहां BSEB 12th admit card के लिंक पर क्लिक करें। 3. यहां लॉगइन के लिए कुछ जानकारियां मांगी जाएगी, जिसे दर्ज कराना होगा।4. यहां फिर Download 12th admit card लिंक पर क्लिक करें।5. इतना करते ही आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इसके बाद एडमिट कार्ड की कॉपी का प्रिंट आउट जरूर लें।

बता दें कि बोर्ड ने 10 जनवरी से कक्षा 12वीं इंटर बीएसईबी प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कर दी है। बीएसईबी बोर्ड की प्रैक्टिकल  परीक्षा 22 जनवरी, 2022 तक जारी रहेगी।

बीएसईबी ने कक्षा 10वीं की मैट्रिक बोर्ड परीक्षा-2022 के लिए एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी और 24 फरवरी को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

BSEB Bihar Board 12th Admit Card 2022 Direct link- विद्यार्थी यहां क्लिक कर सीधे एडमिट कार्ड के लिंक पर पहुंच कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :बिहार समाचारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण