लाइव न्यूज़ :

BSEB Bihar Board 10th Result 2018: जानिए कितने बजे तक घोषित होगा बीएसईबी मैट्रिक का रिजल्ट, इन तरीकों से देखें नतीजे

By धीरज पाल | Updated: June 19, 2018 09:31 IST

BSEB Bihar Board 10th Result 2018: इस साल आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा सीमित द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार रहे छात्रों का इतंजार आज यानी 20 जून को जल्द ही खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड के छात्रों को बता दें कि मैट्रिक का रिजल्ट आज किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है।

Open in App

पटना 20 जून: इस साल आयोजित बिहार विद्यालय परीक्षा सीमित द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम का इंतजार रहे छात्रों का इतंजार आज यानी 20 जून को जल्द ही खत्म हो जाएगा। बिहार बोर्ड के छात्रों को बता दें कि मैट्रिक का रिजल्ट आज किसी भी वक्त घोषित किया जा सकता है। यह रिजल्ट बिहार स्कूल एग्जामिनेशन के चेयरमैन आनंद किशोर घोषित करेंगे।  छात्र अपने रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। मालूम हो कि 6 जून 2018 को बिहार बोर्ड ने 12वीं के परिणाम घोषित किए थे। ऐसे में छात्र  बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboard.ac.in पर नजर बनाएं रखें। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा बिहार बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन आनंद किशोर करेंगे।

इस साल 21 फरवरी से शुरू हुई बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा 28 फरवरी को समाप्त हो गई थी। रिजल्ट घोषित होने के बाद टॉपर्स के सार्वजनिक इंटरव्यू  होगा। इस साल बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा में लगभग 17.70 लाख छात्र शामिल हुए। बोर्ड पूरे राज्य में  1386 परीक्षा केंद्र की व्यवस्था किया। बता दें कि साल 2017 में बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट 22 जून का जारी किया गया था। 

यूं करें बिहार बोर्ड मैट्रिक के नतीजे चेक 1.  छात्र बोर्ड की वेबसाइट biharboard.ac.in पर जाएं।2. होम स्क्रीन पर बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2018 का ऑप्शन दिखेगा।3.  इसके बाद मैट्रिक के छात्र लिंक पर क्लिक करें।4. स्क्रीन पर मौजूद बिहार मैट्रिक 2018  को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट ले लें। ताकि भविष्य में काम आ सके।

SMS द्वारा प्राप्त करें बिहार बोर्ड क्लास 10 2018 का रिजल्ट 

छात्र मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर BSEB10 लिखें उसके बाद स्पेस या रोलनंबर लिखें फिर  56263 नंबर पर भेज दें। 

आइए जानते हैं बिहार बोर्ड के बारे में -

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड अधिनियम 1952 की धारा 3 के तहत एक वैधानिक निकाय है जो बिहार सरकार के अधीन काम करता है। यह बोर्ड राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता देता है और बिहार सरकार द्वारा निर्धारित विषयों के आधार पर परीक्षाएं आयोजित करात है। इसका मुख्यालय राज्य की राजधानी पटना में है।

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबिहारबोर्ड.एसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर