लाइव न्यूज़ :

BSE Odisha Result 2018: मई के दूसरे सप्ताह में आ सकते हैं ओडिशा बोर्ड 10वीं/12वीं के रिजल्ट, जानें पूरी डिटेल

By धीरज पाल | Updated: April 17, 2018 15:40 IST

BSE Odisha Result 2018: ओडिशा बोर्ड 10वीं (Odisha HSC Result 2018) और 12वीं ( CHSE Odisha Class 12th XII Result 2018) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

Open in App

कटक,17 अप्रैल: ओडिशा बोर्ड 10वीं (Odisha HSC Result 2018) और 12वीं ( CHSE Odisha Class 12th XII Result 2018) के छात्र अपने रिजल्ट का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक ओडिशा बोर्ड कक्षा 10वीं (HSC) और 12वीं ( 12th XII) का रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि ओडिशा बोर्ड की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं किया गया है। बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक कॉपियों के मूल्यांकन के कार्य तेजी से किए जा रहे हैं ताकि जल्द ही रिजल्ट की घोषणा किया जा सके। छात्र अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

साल 2018 में बीएसई ओडिशा बोर्ड की परीक्षा 10 वीं के लिए 23 फरवरी से 8 मार्च तक की गई और सीएचएसई ओडिशा बोर्ड की 12 वीं की परीक्षा 6 मार्च से 28 मार्च तक की गई। इससे पहले खबरें थीं कि ओडिशा 10 वीं कक्षा के परिणाम अप्रैल के महीने में घोषित होने की संभावना है और सीएचएसई बोर्ड ओडिशा 12 वीं परीक्षा 2018 के कला, विज्ञान और वाणिज्य धाराओं के परिणाम मई 2018 में घोषित होने की संभावना है। बता दें कि साल 2017 में बीएसई 10वीं का रिजल्ट करीब एक माह पहले 27 अप्रैल को ही जारी कर दिया गया था। 2017 में 10वीं का कुल पास प्रतिशत 85.28 रहा था। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 85 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं जबकि 82 फीसदी लड़के। 

ओडिशा बीएसई 10 वीं और सीएचएसई बोर्ड ओडिशा 12 वीं के परिणाम 2018 का रिजल्ट ऐसे करें चेक 

1.  छात्र सबसे पहले अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आधिकारिक orissaresults.nic.in, bseodisha.nic.in पर लॉग इन करें।2. वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद आपको वहां रिजल्ट का लिंक दिखेगा। इस लिंक पर क्लिक करें।3. लिकं पर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर डालें।4. इसके बाद आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा।5. यहां से आप रिजल्ट की कॉपी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड के बारे में 

बीएसई ओडिशा शिक्षा अधिनियम 1 9 53 के तहत बनाई गई थी। बोर्ड ओडिशा राज्य में सभी माध्यमिक शिक्षा पर नियंत्रण और मेंटेन करता है। ओडिशा में 12वीं कक्षा (+2) की परीक्षा काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) और 10वीं की परीक्षा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (बीएसई) आयोजित करते हैं।  काउंसिल ऑफ हायर सेकेंड्री एजुकेशन (सीएचएसई) का मुख्यालय कटक में स्थित है। बीएसई ओडिशा 10वीं बोर्ड परीक्षा इस साल 23 फरवरी से 8 मार्च तक चली।  परीक्षा के बाद सभी विद्यार्थी बेसब्री से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। 

टॅग्स :एग्जाम रिजल्ट्सबीएसईओडिशा.एनआईसी.इन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUGC NET Result 2025: यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा का रिजल्ट आज, कैसे डाउनलोड होगा स्कोरकार्ड? जानें यहां

भारतJKBOSE Class 11th Result: जम्मू-कश्मीर बोर्ड के 11वीं के रिजल्ट जारी, यहां दिए लिंक से अभी चेक करें परिणाम

भारतजम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड रिजल्टः कक्षा 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में लड़कियों ने मारी बाजी, देखिए जिलेवार प्रतिशत

भारतCBSE Board 10th, 12th Result 2025: जारी हो गया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी; यहां जानें फुल डिटेल

भारतउज्ज्वल भविष्य के द्वार खोलने वाला पहला पड़ाव

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब