लाइव न्यूज़ :

ढाई दिन के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 19, 2018 23:22 IST

बीएस येदियुरप्पा सबसे छोटे मुख्यमंत्रित्व काल में शामिल। पहले भी महज आठ दिन के लिए बने थे मुख्यमंत्री।

Open in App

नई दिल्ली, 19 मईः ढाई दिन के लिए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने बीएस येदियुरप्पा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है। बेहद कम दिनों दो बार पद पर रहने वाले वो एकमात्र मुख्यमंत्री बन गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर बी एस येदियुरप्पा का कार्यकाल भारतीय इतिहास में छोटे कार्यकाल वाले कुछ अन्य मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में शामिल हो गया है।

बीजेपी के इन 75 वर्षीय नेता को 17 मई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी गयी थी। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आज होने वाले शक्ति परीक्षण का सामना करने से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया। महज कुछ ही दिनों के मुख्यमंत्रियों की जमात में भाजपा के इन प्रादेशिक क्षत्रप ने एक दशक पहले कदम रखा था। 2007 में येदियुरप्पा को बस आठ दिन बाद ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

कर्नाटक फ्लोर टेस्टः ढाई दिन के सीएम पर लोगों ने इस तरह लिए मजे, बिहार की दिलाई याद

जगदंबिका पाल का 1998 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे छोटा कार्यकाल रहा। कल्याण सिंह सरकार की बर्खास्तगी के बाद पाल को 21 फरवरी की देर रात को मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ दिलायी गयी थी। अगली ही सुबह उच्च न्यायलय ने इस फैसले को पलट दिया और उन्हें एक दिन का मुख्यमंत्री कहा जाने लगा। 

महज कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले अन्य नेताओं में बिहार में सतीश प्रसाद सिंह हैं। उन्हें 1968 में 28 जनवरी से एक फरवरी तक महज पांच दिनों के लिए अंतरिम मुख्यमंत्री बनाया गया था। वह जनता क्रांति दल सरकार को हराकर कांग्रेस को वापस सत्ता में लाए थे।

सोमवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कुमारास्वामी, शामिल होंगे ये दिग्गज नेता

सिंह के बाद आये बी पी मंडल भी महज 31 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रह पाये। हरियाणा में ओम प्रकाश चौटाला 1990 में पांच दिन और 1991 में 14 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहे। इसी प्रकार मेघालय में कांग्रेस नेता एस सी मराक 1998 में महज तीन दिन सत्ता में रहे। 

तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक के संस्थापक एम जी रामचंद्रन के निधन के बाद जनवरी 1988 में उनकी विधवा जानकी रामचंद्रन का बतौर मुख्यमंत्री महज 23 दिन का कार्यकाल रहा। केरल में इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता सी एच मोहम्मद कोया 1979 में 45 दिन ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर टिक पाये। वह राज्य के सबसे कम कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री थे।

PTI-Bhasha Inputs

टॅग्स :कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018बीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकर्नाटक: पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी

भारतKarnataka MLC Polls 2024 live update: छह सीट, 78 प्रत्याशी और मतदान जारी, भाजपा-जदएस और कांग्रेस में टक्कर, जानें समीकरण

भारतKarnataka Legislative Council Elections: 13 जून को चुनाव, भाजपा ने सीटी रवि, रविकुमार और एमजी मुले को दिया टिकट, जानें किसके पास कितने विधायक

भारतKarnataka LS polls 2024: 28 में से 25 सीट जीतेंगे, पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने कहा- माहौल बहुत अच्छा, जहां भी जाते हैं लोग कहते हैं ‘मोदी-मोदी’

भारतNarendra Modi In Bagalkote: 'आपके बच्चे भूखे मर जाएं ऐसी स्थिति पैदा करेंगे', कांग्रेस पर बरसे मोदी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी