नई दिल्ली, 17 मई। कर्नाटक में मचे राजनीतिक घमासान के बीच बीएस येदियुरप्पा ने 32वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। मुख्यमंत्री का चार्ज संभालते ही उन्होंने कई सीनियर आईएएस आईपीएस अधिकारियों के तबादलते कर दिए हैं। इस उथल-पुथल के बीच दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज ने एक ऐसा ट्वीट किया है जिसके बाद लगता है कि शायद ये घमासान की शुरूआत है और ये अभी कुछ दिन तक और चलेगा।
प्रकाश राज ने ट्वीट कर कहा कि, कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलिडे रेसॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है।