देखें: चीनी आर्मी की भारतीय सेना द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो हुआ वायरल, लाठी और डंडों से मारते दिखे इंडियन जवान
By आजाद खान | Published: December 14, 2022 03:49 PM2022-12-14T15:49:46+5:302022-12-14T16:02:32+5:30
इस वायरल वीडियो को शेयर करते हुए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने ट्वीट किया है और लिखा है, 'जीवन उनका नहीं युधिष्ठिर! जो उससे डरते है, वह उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते है!'
नई दिल्ली: अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारतीय सेना और चीनी आर्मी के बीच हाल में ही एक झड़प हुई है। इस झड़प को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि इसमें दोनों देशों के जवान के घायल हुए है। इसे लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में बयान भी दिया है।
ऐसे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें भारतीय जवानों द्वारा चीनी सेना की खूब पिटाई हो रही है। इस वीडियो को बॉलीवुड के कई अभिनेताओं द्वारा शेयर भी किया गया है।
क्या दिखा वीडियो में
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भारी संख्या में चीनी सेना के जवानों से भारतीय सेना के जवान द्वारा पीटा जा रहा है। वीडियो में यह दिख रहा है कि भारी संख्या में मौजूद चीनी सेना के जवानों को भारतीय सेना के जवान लाठी और डंडे से पीट रहे है।
मेरा देश महान 🇮🇳 pic.twitter.com/2LImJTykMD
— sonu sood (@SonuSood) December 14, 2022
वायरल वीडियो में सेना के जवानों को मारते और उन्हें पीछे की ओर धकेलते हुए देखा गया है। वीडियो में केवल भारतीय सेना द्वारा हमला करते हुए चीनी सेना को पिटते हुए देखा गया है जबकि चीनी सेना अपनी बचाव करते हुए दिख रहे है।
बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने वीडियो शेयर कर कही यह बात
वीडियो को लेकर अभी यह साफ नहीं हुआ है यह वीडियो कहां कहा है और कब घटी है। ऐसे में यह भी अभी खुलासा नहीं हुआ है कि यह वीडियो हाल में हुए तवांग सेक्टर में दोनों देशों के जवानों की बीच के झड़प का है या किसी और घटना का है, इसकी अभी सही से पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन इस वीडियो को बॉलीवुड के कई अभिनेताओं द्वारा शेयर किया जा रहा है और इसके साथ देशभक्ति वाले ट्वीट किए जा रहे है।
“जीवन उनका नहीं युधिष्ठिर! जो उससे डरते है, वह उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते है!” 🇮🇳 pic.twitter.com/jkvSTHfkXT
— Anupam Kher (@AnupamPKher) December 14, 2022
इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेता सोनू सूद ने लिखा है, 'मेरा देश महान।' वहीं इसी क्लिप को शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा है, 'जीवन उनका नहीं युधिष्ठिर! जो उससे डरते है, वह उनका है, जो चरण रोप, निर्भय होकर लड़ते है!'
यह हिन्द की सेना… pic.twitter.com/aVrZNtJ2NJ
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) December 13, 2022
ऐसे में बॉलीवुड के कई और अभिनेताओं ने भी इस वीडियो को शेयर कर ट्वीट किया है। वहीं 'द कश्मीर फाइल्स' मूवी के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इस वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'यह हिन्द की सेना...।'
फ्रंट पर फ्रंट फुट पर .. गर्व है भारत की सेना पर .. जय हिन्द @adgpi 👍pic.twitter.com/Ot82evShn3
— Manoj Tiwari 🇮🇳 (@ManojTiwariMP) December 13, 2022
यही नहीं भोजपुरी सिनेमा के अभिनेता और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी वीडियो को ट्वीट किया है और लिखा है, 'फ्रंट पर फ्रंट फुट पर .. गर्व है भारत की सेना पर .. जय हिन्द।'