लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में एक करोड़ रुपये मूल्य की ब्राउन शुगर जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 4, 2021 16:06 IST

Open in App

ओडिशा पुलिस की अपराध शाखा के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शनिवार को खुर्दा कस्बे में बीटेक की डिग्री रखने वाले एक व्यक्ति के पास से एक किलोग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मादक पदार्थ की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक खुफिया जानकारी के आधार पर भुवनेश्वर एसटीएफ की एक टीम ने खुर्दा कस्बे के कुमाबस्ता पेट्रोल पंप के निकट छापेमारी की और मनोरंजन दास नाम के आरोपी को पकड़ लिया। वह बीटेक स्नातक है। एसटीएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1.034 किलोग्राम ब्राउन शुगर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टग्रेटर नोएडाः जिम में कसरत कर रही थी 11वीं कक्षा की छात्रा, ‘जिम ट्रेनर’ ने की छेड़छाड़, 17 वर्षीय एक नाबालिग के साथ हॉरर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर