लाइव न्यूज़ :

भाई ने तलवार से किया हमला, व्यक्ति की दो उंगलियां कटी

By भाषा | Updated: September 26, 2021 17:11 IST

Open in App

मुंबई, 26 सितंबर मुंबई के देवनार के केना बाजार इलाके में एक व्यक्ति पर उसके छोटे भाई ने तलवार से कथित तौर पर हमला किया जिससे उसकी दो उंगलियां कट गईं। पुलिस ने रविवार को बताया कि आरोपी ने पीड़ित पर यह हमला इसलिए किया क्योंकि उसने आरोपी द्वारा मादक पदार्थ की बिक्री किये जाने का विरोध किया था।

देवनार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम गफूर शेख पर उसके भाई जावेद और उसके कुछ साथियों ने हमला किया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘सलीम ने अपनी दो उंगलियां गंवा दी और वह एक अस्पताल में भर्ती है। जावेद, एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ नशीले पदार्थ के दो मामलों के साथ-साथ हत्या और हत्या के प्रयास के आरोप के मामले हैं। जावेद फरार है। 22 सितंबर को एक मामला दर्ज किया गया था।’’

पुलिस उपायुक्त (जोन छह) कृष्णकांत उपाध्याय ने कहा कि जावेद और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए