लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बांदा में सड़क दुर्घटना में भाई-बहन की मौत

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:58 IST

Open in App

बांदा (उप्र), 14 नवंबर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के कमासिन क्षेत्र में जीप की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक और उसकी बहन की मौत हो गयी। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

कमासिन थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एन.के. नागर ने बताया कि शनिवार देर शाम सांडी गांव के तिराहे के पास एक जीप ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। घटना में मोटरसाइकिल पर सवार सोनू वर्मा (22) और उसकी बहन निराशा (30) गंभीर रूप से घायल हो गए।

नागर ने बताया कि दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि खटान गांव का रहने वाला सोनू मोटरसाइकिल से अपनी बड़ी बहन निराशा को उसकी ससुराल बीरा गांव छोड़ने जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।

एसएचओ ने बताया कि जीप को कब्जे में लेकर उसके चालक की तलाश की जा रही है और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए