लाइव न्यूज़ :

बीआरओ ने मनाली-लेह सड़क तय समय से करीब डेढ़ महीने पहले खोली

By भाषा | Updated: March 28, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने तय समय से करीब डेढ़ महीने पहले ही बर्फ साफ करके मनाली-लेह मार्ग को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अधिकारियों ने कहा कि रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मनाली-लेह राजमार्ग प्रत्येक सर्दी के दौरान लगभग छह महीने बंद रहता है और लद्दाख देश के बाकी हिस्सों से कट जाता है। इससे क्षेत्र को हवाई मार्ग से आपूर्ति पर निर्भर रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि मनाली और लेह के बीच 425 किलोमीटर लंबी सड़क पर बर्फ साफ करने का कार्य इस साल फरवरी के मध्य में शुरू हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार की रणनीति एकसाथ चार महत्वपूर्ण दर्रों - बारालाछला (16,047 फुट), नकीला (16,170 फुट), लाचुंगला (16,616 फुट) और तांगलांगला (17,582 फुट) पर बर्फ साफ करने की शुरूआत करना था।

बीआरओ की टीमों ने अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया और मनाली-लेह सड़क को तय समय से डेढ़ महीने पहले रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?