लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने मुंबई में स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना 71वां जन्मदिन

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: November 14, 2019 15:41 IST

Prince Charles: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने मुंबई के स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना जन्मदिन, वह भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने गुरुवार को मुंबई में स्कूली बच्चों के साथ मनाया अपना 71वें जन्मदिनतीन दिवसीय दौरे पर आए प्रिंस चार्ल्स की ये भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा है

तीन दिवसीय दौरे पर भारत आए ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स ने गुरुवार (14 नवंबर) को मुंबई के ऐतिहासिक ताज होटल में स्कूली बच्चों के साथ अपना 71वें जन्मदिन मनाया।

प्रिंस चार्ल्स ने एक बेहद सादे और संक्षिप्त समारोह में अपने चारों तरफ खड़े 20 स्कूली बच्चों की मौजूदगी में बर्थडे केक काटा और इन बच्चों ने तालियां बजाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।  

 

इससे पहले प्रिंस चार्ल्स ने ताज होटल में भारतीय बिजनेस नेताओं के साथ स्थाई बाजार पहल पर आयोजित एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। 

भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर डोमिनिक एसक्यूथ ने इस कॉन्फ्रेंस में प्रिंस चार्ल्स का स्वागत किया। 

राष्ट्रपति से की मुलाकात, बंगला साहिब गए थे प्रिंस चार्ल्स

 प्रिंस चार्ल्स ने बुधवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की और गुरुद्वारा बंगला साहिब और भारतीय मौसम विभाग का दौरा किया था। राष्ट्रपति ने चार्ल्स को कॉमनवेल्थ का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। 

बंगला साहिब में पहुंचकर प्रिंस चार्ल्स ने मत्था टेका था और लंगर के लिए रोटियां भी सेंकी थीं।

प्रिंस चार्ल्स भारत के अपने 10वें आधिकारिक दौरे पर आए हैं। इससे पहले वह आखिरी बार 2017 में अपनी पत्नी कैमिला के साथ भारत आए थे। पिछले महीने उनके बड़े बेटे प्रिंस विलियम अपनी पत्नी केट मिडिलटन के साथ पाकिस्तान के दौरे पर गए थे। 

टॅग्स :ब्रिटेनमुंबईइंडियारामनाथ कोविंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण