लाइव न्यूज़ :

पी चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, कहा-पेट्रोल-डीजल को तत्काल GST के दायरे में लाया जाए 

By भाषा | Updated: September 4, 2018 05:31 IST

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ' पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी अपरिहार्य नहीं है, क्योंकि कीमत का आधार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला अत्यधिक कर है। अगर कर में कटौती कर दी जाए तो कीमतों में काफी कमी आ जाएगी।' 

Open in App

नई दिल्ली, 04 सितंबरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इन दोनों पेट्रोलियम उत्पादों को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ' पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी अपरिहार्य नहीं है, क्योंकि कीमत का आधार पेट्रोल और डीजल पर लगने वाला अत्यधिक कर है। अगर कर में कटौती कर दी जाए तो कीमतों में काफी कमी आ जाएगी।' 

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस मांग करती है कि पेट्रोल और डीजल को तत्काल जीएसटी के दायरे में लाया जाए।' चिदंबरम ने कहा, ' केंद्र की ओर से राज्यों को जिम्म्मेदार ठहराना बेतुकी दलील है। भाजपा भूल जाती है कि वह खुद 19 राज्यों में शासन कर रही है। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के लिए केंद्र और राज्यों को मिलकर काम करना चाहिए।' 

दरअसल, रुपये की विनिमय दर में गिरावट और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में तेज उछाल के बीच देश में पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें सोमवार को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गईं।

तेल कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल का भाव 79.15 रुपये प्रति लीटर और डीजल 71.15 रुपये प्रति लीटर के नए रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली में पेट्रोल के भाव में 31 पैसे और डीजल के भाव में 39 पैसे प्रति लीटर की नयी वृद्धि की गयी है।

टॅग्स :पी चिदंबरमजीएसटीपेट्रोलडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष