लाइव न्यूज़ :

बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी संजय सिंह बब्लू ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: July 31, 2023 18:21 IST

बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी और डब्ल्यूएफआई के संयुक्त सचिव संजय सिंह बब्लू ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। संजय सिंह बब्लू पिछले 20 वर्षों से कुश्ती संघ का हिस्सा हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी ने डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के लिए नामांकन कियासंजय सिंह बब्लू ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कियासंजय सिंह बब्लू पिछले 20 वर्षों से कुश्ती संघ का हिस्सा हैं

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के निवर्तमान प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के करीबी सहयोगी और डब्ल्यूएफआई के संयुक्त सचिव संजय सिंह बब्लू ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। संजय सिंह बब्लू पिछले 20 वर्षों से कुश्ती संघ का हिस्सा हैं। रविवार रात से सोमवार सुबह तक चली मैराथन बैठक में संजय सिंह बब्लू का नाम फाइनल हुआ। संजय सिंह बब्लू ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया। उनका नाम बृज भूषण शरण सिंह ने ही आगे बढ़ाया था।

इससे पहले यौन उत्पीड़न के आरोपों से जूझ रहे बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा था कि नके परिवार का कोई भी सदस्य राष्ट्रीय खेल निकाय का चुनाव नहीं लड़ेगा। लेकिन उन्होंने कहा था कि उनके समूह को 25 में से 22 राज्य संघों का समर्थन प्राप्त है। पिछले कुछ दिनों से कुश्ती संघ के चुनाव को लेकर बृज भूषण शरण सिंह काफी सक्रिय थे और उन्होंने क निजी होटल में कई राज्य कुश्ती निकायों के साथ कई बैठकें बुलाई थीं। 

रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि चुनाव निष्पक्ष हों और सक्षम व्यक्ति को अध्यक्ष बनना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि वह संजय सिंह बब्लू को कई सालों से जानते हैं। बृज भूषण शरण सिंह ने कहा, "डब्ल्यूएफआई में मेरा कद और समर्थन है और प्रमुख उम्मीदवार मेरे फैसले में मेरे साथ हैं।  मैं संजय सिंह बब्लू को कई सालों से जानता हूं। वह डब्ल्यूएफआई में संयुक्त सचिव थे और वह कुश्ती के बारे में सबसे अच्छे से जानते हैं। उन्हें मेरा और अन्य राज्य निकायों का पूरा समर्थन प्राप्त है।"

बता दें कि महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न का सामना कर रहे  बृज भूषण शरण सिंह इस समय जमानत पर बाहर हैं।  दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को जमानत देते हुए उन पर कुछ शर्तें लागू की है जिसके अनुसार, वह अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश नहीं छोड़ेंगे, गवाह को प्रभावित नहीं करेंगे और सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे। 

टॅग्स :Wrestling Federation of IndiaBrij Bhushan Sharan SinghरेसलिंगWrestling
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos