लाइव न्यूज़ :

Vinesh Phogat: 'मेरे खिलाफ विरोध, राजनीतिक षड़यंत्र के अलावा..', विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर बृजभूषण शरण सिंह बोले

By आकाश चौरसिया | Updated: September 7, 2024 13:23 IST

Vinesh Phogat: बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर यूपी से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये मेरे खिलाफ साजिश थी। यही नहीं, इसके पीछे कांग्रेस थी, जिसका एक नजारा आपको पिछले दिनों दिख ही गया होगा।

Open in App
ठळक मुद्देVinesh Phogat: विनेश फोगाट के कांग्रेस का हाथ थामने पर बोले पूर्व सांसद Vinesh Phogat: जंतर मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के पीछे कांग्रेस का हाथ- बृज भूषण शरण सिंह Vinesh Phogat: सांसद ने कहा कि ये मेरे खिलाफ एक षड्यंत्र था

Vinesh Phogat: पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने के एक दिन बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व सांसद ने प्रतिक्रिया दी। ऐसे में पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह ने शनिवार को इस कदम पर हमला बोलते हुए कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों पर कहते हुए बताया कि उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन राजनीतिक षड़यंत्र के अलावा कुछ नहीं था।

पूर्व सांसद ने कहा कि 18 जनवरी, 2023 से जंतर मंतर पर यह प्रदर्शन शुरू हुआ, मैंने कहा था कि यह स्पोर्ट्सपर्सन का नहीं है। इसके पीछे कांग्रेस है, इसमें मुख्य तौर पर भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी शामिल थे। यह बात आज साबित भी हो गई है। इस आंदोलन खड़ा करने के पीछे एक षड्यंत्र रचा गया, जो पूरी तरह से हमारे खिलाफ था। कांग्रेस इसके पीछे थी और भूपेंद्र हुड्डा ने इसे लीड किया।

विनेश फोगाट को लेकर उन्होंने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों को बताना चाहता हूं कि भूपिंदर हुडा, दीपेंद्र हुडा, बजरंग या विनेश, ये लड़कियों के सम्मान के लिए धरने पर नहीं बैठे थे। उनके कारण हरियाणा की बेटियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। इसके लिए हम जिम्मेदार नहीं हैं, इसके लिए भूपेंद्र हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा और ये प्रदर्शनकारी जिम्मेदार हैं। जिस दिन यह साबित हो जाएगा कि जिस दिन आरोप लगाए जा रहे हैं उस दिन मैं दिल्ली में मौजूद ही नहीं था तो वे क्या जवाब देंगे? उन्होंने राजनीति के लिए बेटियों का इस्तेमाल किया, बेटियों को बदनाम किया।' वे बेटियों के सम्मान के लिए नहीं, राजनीति के लिए लड़ रहे थे।"

टॅग्स :विनेश फोगाटभारतगीता फोगाटबृज भूषण शरण सिंहBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो