लाइव न्यूज़ :

WATCH: बृजभूषण शरण सिंह ने महिला जर्नलिस्ट के साथ किया दुर्व्यवहार, माइक तोड़ने का किया प्रयास

By रुस्तम राणा | Updated: July 11, 2023 19:08 IST

एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल की महिला पत्रकार ने उनसे प्रतिक्रिया मांगी तो डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने उस पत्रकार से न केवल बदतमीजी से पेश आए, बल्कि अपनी कार के दरवाजे से उसके माइक को भी तोड़ने का प्रयास किया।

Open in App
ठळक मुद्देजब महिला जर्नलिस्ट ने उनसे सवाल किया कि आपके खिलाफ चार्जशीट दायर हो गई हैइस पर उन्होंने महिला पत्रकार से कहा मेरे पास आपके लिए कुछ मसाला नहीं हैफिर पत्रकार ने आगे सवाल किया कि क्या आप इस्तीफा देंगे? इस सवाल पर उन्होंने अपना आपा खो दिया

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने के अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और दंडित किया जा सकता है, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में अब तक की जांच" के आधार पर ऐसा कहा गया है। 

चार्जशीट को लेकर जब मंगलवार को एक प्रतिष्ठित टीवी चैनल की महिला पत्रकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर उनसे प्रतिक्रिया मांगी तो डब्ल्यूएफआई प्रमुख ने उस पत्रकार से न केवल बदतमीजी से पेश आए, बल्कि अपनी कार के दरवाजे से उसके माइक को भी तोड़ने का प्रयास किया। 

जब महिला जर्नलिस्ट ने उनसे सवाल किया कि आपके खिलाफ चार्जशीट दायर हो गई है। इसमें आपके खिलाफ कई बातें सामने आ रही हैं? इस पर उन्होंने महिला पत्रकार से कहा मेरे पास आपके लिए कुछ मसाला नहीं है। फिर पत्रकार ने आगे सवाल किया कि क्या आप इस्तीफा देंगे? इस सवाल पर उन्होंने अपना आपा खो दिया और महिला पत्रकार पर गुस्साते हुए कहा क्यों दे इस्तीफा? उन्होंने आगे कहा कि आप इस्तीफा किस बात की मांग रही हैं आप? चुप। 

महिला पत्रकार ने कहा कि आप इस तरह से कैसे बात कर सकते हैं? आपके खिलाफ छह केस दायर हो चुके हैं क्या कहना चाहेंगे? बृजभूषण इस सवाल पर कुछ नहीं बोलते हैं और अपनी गाड़ी की ओर बढ़ते हैं। उधर पत्रकार लगातार उन पर सवाल दागती है। जब वह अपनी गाड़ी पर बैठ जाते हैं तो वह तेजी से दरवाजा बंद करते हैं। इस पर रिपोर्टर का माइक टूटकर नीचे गिर जाता है। 

गौरतलब है कि महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न को लेकर दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं, जिनमें भाजपा सांसद के खिलाफ POCSO अधिनियम की धारा 10 (गंभीर यौन उत्पीड़न के लिए सजा) के तहत एक एफआईआर भी शामिल है। 

शुक्रवार को ट्रायल कोर्ट ने महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में सिंह को तलब किया और कहा कि आरोपी के खिलाफ आगे बढ़ने के लिए पर्याप्त सबूत हैं और उन्हें 18 जुलाई को उसके सामने पेश होने का निर्देश दिया।

टॅग्स :बृज भूषण शरण सिंहपत्रकारWFI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारतछात्रों के लिए शानदार मौका, शिक्षा मंत्रालय ने पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए शुरू किए 2 नए कोर्स; नि:शुक्ल ऑनलाइन शिक्षा उपलब्ध

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?