लाइव न्यूज़ :

बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः उद्धव ठाकरे से मिले जयंत पाटिल, बिहार की तरह अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं?, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 27, 2025 06:26 IST

Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया ।

Open in App
ठळक मुद्देBrihanmumbai Municipal Corporation Elections: मुलाकात ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में हुई।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: घटक दलों को बीएमसी चुनाव एक साथ लड़ना चाहिए।Brihanmumbai Municipal Corporation Elections: कांग्रेस और राकांपा (एसपी) के बीच भी इस संबंध में बातचीत जारी है।

मुंबईः राकांपा (एसपी) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि से कुछ दिन पहले, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव में दोनों दलों के बीच संभावित गठबंधन पर चर्चा के लिए शुक्रवार को यहां शिवसेना (उबाठा) के प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुलाकात की। पाटिल की उद्धव ठाकरे से मुलाकात करीब दो घंटे तक चली। यह मुलाकात ठाकरे के आवास ‘मातोश्री’ में हुई। दो दिन पहले ही उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने 15 जनवरी को होने वाले बीएमसी चुनाव के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया ।

ठाकरे से मुलाकात के बाद में पाटिल ने पत्रकारों से कहा कि शिवसेना (उबाठा) प्रमुख के साथ उनकी बातचीत सकारात्मक रही, लेकिन दोनों पक्ष अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे हैं। पूर्व मंत्री पाटिल ने कहा कि राकांपा (एसपी) को आशा है कि अच्छे नतीजों के लिए महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के घटक दलों को बीएमसी चुनाव एक साथ लड़ना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राकांपा (एसपी) के बीच भी इस संबंध में बातचीत जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी शिवसेना (उबाठा) के साथ बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक हम किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। हम एमवीए का हिस्सा हैं। हमारा प्रयास शिवसेना (उबाठा) के साथ (नगर निगम चुनावों के लिए) गठबंधन बनाना है।’’

राकांपा (एसपी) का रुख है कि 2017 में बीएमसी के चुनाव में अविभाजित राकांपा ने जितनी सीट जीती थी, उसे उतनी सीट मिलनी चाहिए। इससे पहले दिन में, राकांपा (एसपी) की मुंबई इकाई की अध्यक्ष राखी जाधव ने कहा था कि पार्टी को अपने गठबंधन सहयोगियों से 15-20 सीटें मिलने की उम्मीद है।

पार्टी के एक नेता के अनुसार, अविभाजित राकांपा ने 2017 में बीएमसी की 227 में से 106 सीट पर चुनाव लड़ा था और वह नौ सीट पर विजयी रही थी। हाल ही में, शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा (एसपी) के एक नेता ने कहा था कि पार्टी कांग्रेस के साथ जाने के बजाय शिवसेना (उबाठा) और मनसे के साथ गठबंधन में बृहन्मुंबई नगरपालिका चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

कांग्रेस ने कहा था कि वह बीएमसी चुनाव ‘समान विचारधारा वाली पार्टियों’ के साथ लड़ना चाहती है, लेकिन मनसे के साथ हाथ मिलाने के विचार का समर्थन नहीं करती। पार्टी की मुंबई इकाई की अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि वह उन लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर सकती, जो कानून को अपने हाथ में लेते हैं या धमकी देने में लिप्त होते हैं। बीएमसी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। 

टॅग्स :बृहन्मुंबई महानगरपालिकामहाराष्ट्रजयंत पाटिलउद्धव ठाकरेशरद पवारमुंबईकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए