लाइव न्यूज़ :

बिहार में बिना किसी आवश्यकता के बना दिए गए पुल, विधानसभा में पेश हुई सीएजी की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2025 18:56 IST

रिपोर्ट में पुल ध्वस्त होने को लेकर भी बिहार सरकार पर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिना किसी आवश्यकता के पुल बना दिए गए। पर्याप्त बसावट और जमीन की कमी के बावजूद पुल निर्माण पर 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा में मंगलवार को उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने सीएजी की रिपोर्ट को सदन पटल पर रखा। उन्होंने भारत के संविधान के अनुच्छेद 151(2) के तहत, भारत के नियंत्रक महालेखा परीक्षक (सीएजी) द्वारा बिहार सरकार के 31 मार्च 2022 को समाप्त वित्तीय वर्ष 2021-22 का प्रतिवेदन सदन की मेज पर रखा। इसे सर्वसम्मति से सदन में पारित किया गया। 

वहीं, सीएजी की रिपोर्ट में बिहार सरकार की लापरवाही को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में पुल ध्वस्त होने को लेकर भी बिहार सरकार पर सवाल उठे हैं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बिना किसी आवश्यकता के पुल बना दिए गए। पर्याप्त बसावट और जमीन की कमी के बावजूद पुल निर्माण पर 3 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में एक तरफ सड़क और पुल दोनों बने, लेकिन दूसरी ओर जमीन और गांव उपलब्ध नहीं थे। बाढ़ के घोसवरी प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव से कुम्हरा गांव तक सड़क बनाने के लिए 8.03 करोड़ रुपए खर्च किए गए। इस सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया। 

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि ग्रामीण कार्य विभाग ने बसावटों में भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना पुलों का निर्माण कराकर 3.33 करोड़ रुपए का निष्क्रिय व्यय किया है। सीमावर्ती इलाकों में स्मार्ट गांव बनाने की योजना भी सफल नहीं हो पाई। 6 या उससे अधिक गांवों से घिरे आबादी वाले गांवों को पूरी तरह से विकसित करना था, लेकिन केंद्र की यह योजना बिहार में सफल नहीं हो सकी। 

उल्लेखनीय है कि स्मार्ट विलेज की जगह वाइब्रेंट विलेज योजना पर काम चल रहा है, मगर बिहार में वाइब्रेंट विलेज को डेवलप करने में केंद्र सरकार का अनुसरण नहीं किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत होने वाले निर्माण में भी भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार बिहार में नीरा उत्पादन में भारी अनियमितताएं पाई गईं। बिना तैयारी के नीरा परियोजना शुरू की गई, जिसके कारण 11.68 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ। नीरा गुड़ उत्पादन में भी 2.03 करोड़ रुपए का घाटा हुआ।

टॅग्स :बिहारCAG
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?