लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में आतंकियों ने किया ग्रेनेड हमला, 7 जख्मी, 3 की हालत गंभीर

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 12, 2019 15:50 IST

टी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देहाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकाइस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद हरि सिंह हाइट स्ट्रीट के पास आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह ग्रेनेड अटैक तब हुआ है, जब घाटी में सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम बेहद सख्त हैं और हर जगह जवानों की सघन तैनाती की गई है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज जारी है।

घटना के तत्काल बाद ही मौके पर भारी मात्रा में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। घटनास्थल पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ-साथ सुरक्षबलों की टीम मौजूद है। सुरक्षाबल ग्रेनेड अटैक के बारे में पड़ताल कर रहे है।

हालांकि किसी भी प्रकार का नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। भारतीय सेना ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।  

इससे पहले दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने पांच अक्टूबर को ग्रेनेड हमला किया था। डीसी ऑफिस के बाहर किए गए हमले में एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी और एक पत्रकार समेत 14 लोग घायल हुए थे। सुरक्षा एजेंसियों के पास इनपुट है कि आतंकी घाटी के अन्य जिलों में भी भीड़भाड़ वाले स्थानों पर हमले कर सकते हैं।

इसके मद्देनजर घाटी के लगभग सभी जिला मुख्यालयों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। सड़कों पर नाके लगाकर हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है।

 

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण