लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 9 सितंबर से खुल जाएंगे पब और बार, केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने दी मंजूरी

By स्वाति सिंह | Updated: September 3, 2020 21:54 IST

मार्च के महीने में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद देशभर में भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब आर्थिक गतिविधियां शुरू हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में 9 सितंबर से बार खुलेंगेकेजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी है

नई दिल्ली: उपराज्यपाल अनिल बैजल ने 9 सितंबर से राष्ट्रीय राजधानी में बार फिर से खोलने के दिल्ली सरकार के सुझाव को मंजूरी दी। सूत्रों के हवाले से इस बात की जानकारी मिली है।

इस आदेश के बाद दिल्ली में पब/बार/रेस्टोरेंट और होटल में शराब सर्व की जा सकेगी। केंद्र सरकार के SOP यानी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर का पालन करना होगा।

बता दें कि पिछले दिनों केजरीवाल सरकार ने होटल और साप्ताहिक बाजार खोलने की अनुमति दी थी। सात सितंबर से मेट्रो सेवा भी शुरू की जाएगी। मार्च के महीने में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद देशभर में भीड़भाड़ वाले जगहों को बंद कर दिया गया था। हालांकि अब आर्थिक गतिविधियां शुरू हो चुकी है।

कोविड 19- दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए

दिल्ली में बृहस्पतिवार को 2,737 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। शहर में 67 दिन बाद एक दिन में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले आए हैं। इसके बाद कुल मामले 1.82 लाख के पार चले गए। वहीं मृतक संख्या 4500 हो गई है। सितंबर में यह लगातार तीसरा दिन है जब दो हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि शहर में 19 और मरीजों की मौत हुई है।

बुधवार को 19 संक्रमितों की मौत हुई थी और 2509 मामले आए थे। एक सितंबर को मामलों की संख्या 2312 थी। दिल्ली में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 17,692 है जो बुधवार को 16,502 थी। राष्ट्रीय राजधानी में 23 जून को एक दिन में सबसे ज्यादा 3,947 मामले रिपोर्ट हुए थे। बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार को कुल मामले 1,82,306 हो गए और संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 4500 पहुंच गई।

टॅग्स :दिल्लीकोरोना वायरसअनिल बैजलअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप