लाइव न्यूज़ :

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को किया क्वारनटीन, मुख्यमंत्री कार्यालय का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव

By स्वाति सिंह | Updated: July 22, 2020 17:45 IST

हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,564 हो गई है। वहीं 1,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 15 राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में अभी 474 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक दे दी हैमुख्यमंत्री कार्यालय में उप-सचिव स्तर के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

शिमला: कोरोना वायरस ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक दे दी है। दरअसल, बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में उप-सचिव स्तर के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद से मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया है। अब सीएम कार्यालय के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इस खबर के बाद सीएम जयराम ठाकुर खुद क्वारनटीन हो गए हैं। 

बता दें कि  हिमाचल प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 1,564 हो गई है। वहीं 1,062 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 15 राज्य से बाहर जा चुके हैं। राज्य में अभी 474 मरीजों का इलाज चल रहा है। सोलन में सबसे ज्यादा 196 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि सिरमौर में 49, कांगड़ा में 48, शिमला में 47, उना में 39, चम्बा में 23, बिलासपुर में 19, किन्नौर में 17, कुल्लू में 14, मंडी में 11 और हमीरपुर में 11 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसजयराम ठाकुरहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

कारोबारHimachal Budget updates: दूध की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी, गाय दूध 61 और भैंस दूध 71 रुपये लीटर, देखिए मुख्य बातें

भारतदिल्ली, हरियाणा और नोएडा में 4 दिन में दूसरी बार भारी बारिश और अटल सुरंग पर ताजा हिमपात, वीडियो

कारोबार1,912.99 करोड़ रुपये?, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और नगालैंड को विशेष पैकेज?

स्वास्थ्यहिमालय से पश्चिमी घाट तक जलते ‘ग्रीन लंग्स’

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील