लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश के बाद भूकंप के झटके, मचा हड़कंप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2020 14:23 IST

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.5 है। इसके बाद हड़कंप मच गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में आज धूल भरी आंधी चली जिससे तेज गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली।इससे पहले अप्रैल में दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।

दिल्ली में आंधी-बारिश के बाद कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गये। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 3.5 है। इसके बाद हड़कंप मच गया है। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। 

वहीं, राष्ट्रीय राजधानी और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में रविवार को धूल भरी आंधी चली जिससे तेज गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली। मौसमविद ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर में कुछ स्थानों में हल्की बारिश भी हुई। तेज हवा और बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई।

अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। दिल्ली के लोगों ने तेज आंधी चलने और बारिश होने के वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी आई और बारिश हुई। उन्होंने बताया कि हल्की बारिश के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। गौरतलब है कि कल शनिवार को अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम का अब तक का अधिकतम तापमान था।

टॅग्स :भूकंपदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप