लाइव न्यूज़ :

ब्रेकिंग न्यूज: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले 3000 पार, मुंबई में 107 नए केस मिले

By निखिल वर्मा | Updated: April 16, 2020 13:11 IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है. मुंबई में अब तक संक्रमण के 2000 से ज्यादा मामले सामने आये हैं जबकि 114 लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार तक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित 187 लोगों ने दम तोड़ा है.करीब 300 लोग महाराष्ट्र में कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होकर वापस घर जा चुके हैं.

कोरोना वायरस से देश के सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में गुरुवार (16 अप्रैल) को केसों की संख्या बढ़कर 3081  हो गई है। राज्य में 165 नए केस मिले हैं, इनमें राजधानी मुंबई में ही 107 मामलों की पुष्टि हुई है। 11 नए मामले नागपुर, 13 ठाणे, चार-चार पिंपरी चिंचवड़ (पुणे) और मालेगांव (नासिक), दो-दो नवी मुंबई और वसई-विरार (पालघर) और एक-एक मामला अहमदनगर, चंद्रपुर तथा पनवेल (रायगड) से सामने आया।

महाराष्ट्र कोरोना वायरस हॉटस्पॉट जिलों की सूची

महाराष्ट्र में 11 जिलों को कोरोना वायरस हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसमें मुंबई, पुणे, सांगली, नासिक, ठाणे, नागपुर, औरंगाबाद, बुलढाणा, मुंबई उपनगरीय, अहमदनगर और यवतमाल शामिल हैं।

इस बीच, महाराष्ट्र में अब तक 2,330 मामलों के विश्लेषण से पता चलता है कि 70 प्रतिशत या 1646 मरीजों की आयु 21 वर्ष से 50 वर्ष के बीच है जबकि 684 अन्य की आयु 50 से 60 के बीच है। यह जानकारी स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी। आंकड़े के विश्लेषण से यह पता चलता है कि 50 से अधिक आयु समूह के लोगों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा है। आंकड़े के अनुसार (मंगलवार तक हुई कुल 178 मौतों में से) इस आयु वर्ग के मरने वाले व्यक्तियों की संख्या करीब 77 प्रतिशत है।

भारत में केसों की संख्या 12 हजार पार

भारत में कोरोना वायरस के केसों में बढ़ोत्तरी हो रही है। गुरुवार (16 अप्रैल) को देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या बढ़कर 12380 हो गई है जबकि कोविड-19 से संक्रमित 414 लोगों ने दम तोड़ दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 10477 लोग संक्रमित हैं, 1488 लोगों का उपचार हो चुका है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है जबकि एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुका है। संक्रमण के इन मामलों में 72 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना वायरस से 941 नए मामले सामने आए हैं जबकि 37 और लोगों का निधन हुआ है।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 187 लोगों की मौत

अब तक कुल 414 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 33, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है। पंजाब में 13 मौतें हुई हैं जबकि कर्नाटक में 12 मौतें हुई हैं और उत्तर प्रदेश में 11 मौतें हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं। जम्मू-कश्मीर में चार लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं। झारखंड में दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है।

टॅग्स :महाराष्ट्र में कोरोनाकोरोना वायरस इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्समहाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?