लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के चलते 22 मार्च को उत्तर प्रदेश लॉकडाउन करने का आदेश, 15 लाख दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देगी यूपी सरकार

By धीरज पाल | Updated: March 21, 2020 15:12 IST

योगी सरकार ने 22 मार्च को उत्तर प्रदेश को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में भी रखने को कहा है।उत्तर प्रदेश में अब तक 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

लखनऊ: भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला किया है। योगी सरकार ने 22 मार्च को उत्तर प्रदेश को पूरी तरह बंद करने का निर्देश दिया है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार ने बड़ा एलान करते हुए राज्य के दिहाड़ी मजदूरों को हजार-हजार रुपये देने का ऐलान किया है। 

योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा। 

20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी दिए जाएंगे ये पैसे

योगी आदित्यनाथ के अनुसार 20.37 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को भी ये पैसे दिए जाएंगे ताकि वे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा कर सकें। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य के बीपीएल परिवारों को भी 20 किलो गेहूं और 15 किलो चावल सरकार मुफ्त में देगी। पीडीएस केंद्रों से ये लोगों को दिया जाएगा। 

सीएम योगी ने साथ ही बताया कि राज्य में अब तक 23 लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से 9 लोग ठीक हो गए हैं। सीएम योगी ने कहा कि राज्य में पर्याप्त संख्या में आइसोलेशन वॉर्ड हैं। 

योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी ये जानकारी

मीडिया के सामने शनिवार को अपनी बात रखते हुए सीएम योगी ने कोरोना को लेकर अफरातफरी भी नहीं मचाने की अपील की। योगी ने कहा कि राज्य में भरपूर मात्रा में दवाएं और दूसरी जरूरतों की चीजें मौजूद हैं और इसलिए लोगों को घबराकर बड़ी संख्या में दुकान जाने की जरूरत नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मंत्रियों को जनता दरबार में नहीं जाने और खुद को आइसोलेशन में भी रखने को कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह