लाइव न्यूज़ :

BPSC TRE 3.0 Cancelled: बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, नई तारीख जल्द, लाखों छात्रों ने दिया था पेपर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2024 17:21 IST

BPSC TRE 3.0 Cancelled: बीपीएससी ने 15 मार्च को प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए ऑफ़लाइन मोड में टीआरई-3 आयोजित किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे15 मार्च, 2024 को आयोजित परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है।लाखों छात्रों ने परीक्षा दिया था।परीक्षा शुरू होने से पहले ‘लीक’ हुआ था।

BPSC TRE 3.0 Cancelled: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षक भर्ती का प्रश्न पत्र परीक्षा को रद्द कर दिया है। अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है। लाखों छात्रों ने परीक्षा दिया था। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने पेपर लीक के कारण तीसरे चरण की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण (TRE-3.O) 15 मार्च 2024 को आयोजित किया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले ‘लीक’ हुआ था। 15 मार्च, 2024 को आयोजित परीक्षा को लेकर आयोग ने बड़ा निर्णय लिया है। बीपीएससी ने 15 मार्च को प्राथमिक विद्यालय और माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के लिए ऑफ़लाइन मोड में टीआरई-3 आयोजित किया था।' परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्न पत्र कथित तौर पर लीक हो गई थी।

TRE-3.0 परीक्षाओं को दोबारा आयोजित करने की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। पटना में आर्थिक अपराध इकाई ने बताया है कि परीक्षा के प्रश्नपत्र निर्धारित परीक्षा से पहले एक संगठित गिरोह के पास पहुंच गए थे। ईओयू द्वारा उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आयोग ने परीक्षा की दोनों पालियों को रद्द करने का निर्णय लिया है।

टीआरई-3 प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के बाद ईओयू ने एक विशेष टीम का गठन किया था, जिसने 15 मार्च को हजारीबाग में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। प्रश्न पत्र लीक के संबंध में पहली सूचना ईओयू द्वारा आयोग को 15 मार्च को दोपहर लगभग 2.30 बजे दी गई थी। इससे पूर्व, पहली पाली की परीक्षा 12 बजे समाप्त हो गई थी और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे शुरू हुई थी।

शिक्षक भर्ती प्रश्न पत्र लीक मामले की जांच ईओयू द्वारा की जा रही है। बयान के अनुसार, बीपीएससी ने ईओयू से प्रश्नपत्र और उत्तरों के लीक होने के संबंध में ठोस सबूत मांगे हैं। ईओयू (बिहार पुलिस) के अपर महानिदेशक (एडीजी) एन हसनैन खान ने बताया, “हमने टीआरई-3 के कथित पेपर लीक मामले में प्राथमिकी दर्ज की और 266 लोगों को गिरफ्तार किया।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगBihar Policeनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?