लाइव न्यूज़ :

BPSC PT Paper Leak: बीपीएससी का प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने के बाद रद्द, तेजस्वी ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा-छात्रों की जिंदगी से खेला जा रहा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 9, 2022 15:40 IST

BPSC PT Paper Leak: बीपीएससी परीक्षा में बैठने वाले पांच लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए राज्य भर में 1,000 से ज्यादा केंद्र बनाए गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देयह मनोबल गिराने वाला है।परीक्षा दिसंबर में होनी थी।पंचायत चुनाव के कारण स्थगित कर दी गई।

BPSC PT Paper Leak: बीपीएससी पेपर लीक पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला किया। नीतीश सरकार हर मामले में फेल हो गई है। तेजस्वी यादव ने प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने पर सोमवार को कड़ी नाराजगी जताई। राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यादव ने कहा कि आयोग का नाम बदलकर ‘लीक आयोग’ कर दिया जाना चाहिए।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण, दुखद और निंदनीय है। स्कूल के पेपर समेत कई परीक्षाओं में ऐसा कई बार हो चुका है। लेकिन कोई नहीं सीखता। हमने इसे कई बार उठाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। छात्रों की जिंदगी से खेला जा रहा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में चर्चा बुलडोजर और लाउडस्पीकर पर की जा रही है, ये मुद्दा नहीं है। एक एजेंसी की रिपोर्ट है कि दिल्ली में लगभग 80-90% निर्माण अवैध है तो क्या पूरी दिल्ली पर बुलडोजर चलाया जाएगा। बेरोजगारी और महंगाई से ध्यान हटाने के लिए ये सब हो रहा है।

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने रविवार को हुई सिविल सेवा (प्रारंभिक) की परीक्षा का प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने के बाद व्यापक रोष के चलते परीक्षा रद्द कर दी। दोपहर में परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले प्रश्न पत्रों के एक सेट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘परीक्षा रद्द कर दी गई है। अन्य घोषणाएं नियत समय में की जाएंगी।’’ बीपीएससी के सचिव जीत सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है और तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार से उन अभ्यर्थियों को मुआवजा देने की मांग की जो लंबी दूरी तय कर परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देने पहुंचे थे। यादव ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बीपीएससी में गड़बड़ी हुई है, यह कोई अच्छी खबर नहीं है। कल की घटना के बाद कुछ भी कहने को बचा नहीं है।

अब समय गया है कि लोक सेवा आयोग का नाम बदलकर ‘लीक आयोग’ कर दिया जाए। परीक्षाएं शायद ही समय पर होती हैं और जब ये आयोजित कराई जाती हैं, तो और देरी अनियमितताओं के नाम पर होती है।’’ यादव ने दावा किया कि जब भी विधानसभा का सत्र होता है, वह बीपीएससी के कामकाज की शैली का मुद्दा उठाते हैं।

उन्होंने मांग की कि ‘‘जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र अपने गृहनगर से दूर था और जिन्हें सबसे अधिक परेशानी हुई, उन्हें पांच लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए।’’ गौरतलब है कि रविवार दोपहर परीक्षा होने से कुछ मिनट पहले ही प्रश्नपत्र के ‘स्क्रीनशॉट’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

हालांकि, परीक्षा को तत्काल रद्द नहीं किया गया था और आयोग ने शाम को प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने की घटना के बारे में संतुष्ट होने के बाद परीक्षा रद्द करने की घोषणा की थी। यादव ने पूरे मामले की तेजी से जांच कर दोषियों को पकड़े जाने की मांग की।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगतेजस्वी यादवनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर