लाइव न्यूज़ :

BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन को हवा देने में जुटे कोचिंग संचालक, खान सर खुलकर आए सामने

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2025 18:08 IST

सोमवार को खान सर अभ्यर्थियों के साथ सड़कों पर उतरे थे। आज दूसरे दिन भी उन्होंने गर्दनीबाग पहुंचकर छात्रों से बाचतीच किया। खान सर अभ्यर्थिंयों को प्रेरित कर रहे हैं कि वो आंदोलन को एकजुट होकर और शांति से करें।

Open in App
ठळक मुद्देकोचिंग संचालक आंदोलन को हवा देने के लिए खुलर सामने आने लगेसोमवार को खान सर अभ्यर्थियों के साथ सड़कों पर उतरेआज भी उन्होंने गर्दनीबाग पहुंचकर छात्रों से बाचतीच किया

पटना: बीपीएससी 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर मामला थमने का नाम नही ले रहा है। पिछले करीब 63 दिनों ने अभ्यर्थियों के जारी आंदोलन को कई दौर से गुजरना पडा, लेकिन हाल जस के तस है। आयोग झुकने को तैयार नही है और आंदोलनरत अभ्यर्थी मानने को तैयार नही हैं। बीच में सियासी सहयोग के बाद अब कोचिंग संचालक आंदोलन को हवा देने के लिए खुलर सामने आने लगे हैं। इसी कडी में कोचिंग संचालक खान सर अपनी सियासत चमकाने में जुटे हैं। यही नही गुरू रहमान ने भी अभ्यर्थियों के आंदोलन में कुदने का ऐलान किया है।

सोमवार को खान सर अभ्यर्थियों के साथ सड़कों पर उतरे थे। आज दूसरे दिन भी उन्होंने गर्दनीबाग पहुंचकर छात्रों से बाचतीच किया। खान सर अभ्यर्थिंयों को प्रेरित कर रहे हैं कि वो आंदोलन को एकजुट होकर और शांति से करें। सरकार को पुनर्परीक्षा कराना ही होगा। उन्होंने कहा कि यह बीपीएससी आंदोलन 2.0 है। 

उन्होंने कहा कि इसके पहले वाले आंदोलन में राजनेताओं की एंट्री हो गई थी। जिसके कारण सरकार को लगा की छात्र सीरियस नहीं है। लेकिन अब हमलोगों ने इस आंदोलन को 2.0 नाम रखा है और इस आंदोलन में किसी प्रकार के राजनेता शामिल नहीं होंगे। खान सर ने कहा कि सरकार को लग चुका है कि हमलोग पुनर्परीक्षा लेकर रहेंगे। 

उन्होंने कहा कि हमलोगों के पास सबूत है हम इसे कोर्ट में पेश करेंगे और हमलोग जीत जाएंगे। खान सर ने कहा कि सरकार को छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पुनर्परीक्षा पर विचार करना चाहिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दीपक कुमार ही अब इन छात्रों के भविष्य को संवार सकते हैं। यदि परीक्षा दोबारा नहीं कराई गई, तो छात्रों का मनोबल टूट सकता है, खासकर वे जो आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर री-एग्जाम नहीं होता है तो इसके दोषी भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और दीपक कुमार होंगे। उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जा रहा है और छात्रों को भरोसा है कि न्याय मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक पुनर्परीक्षा की घोषणा नहीं होती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा और वे छात्रों के हित में अंतिम दम तक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए