लाइव न्यूज़ :

BPSC: बीपीएससी ने परीक्षा रद्द की, पेपर लीक मामले की जांच के आदेश, 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

By रुस्तम राणा | Updated: May 8, 2022 22:45 IST

बीपीएससी ने इस मामले में जांच समिति से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। आयोग द्वारा व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे जाने की खबरों के बाद जांच का आदेश दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देपेपर लीक का मामला बिहार पुलिस के साइबर सेल को भी भेजा जाएगापेपर शुरू होने से पहले ही परीक्षा केंद्रों पर पेपर हुआ लीक

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने रविवार को हुई सिविल सेवा (प्रारंभिक) की परीक्षा का प्रश्न पत्र ‘लीक’ होने के बाद व्यापक रोष के चलते परीक्षा रद्द कर दी। दोपहर में परीक्षा शुरू होने से कुछ मिनट पहले प्रश्न पत्रों के एक सेट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

बीपीएससी परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार ने बताया, ‘‘परीक्षा रद्द कर दी गई है। अन्य घोषणाएं नियत समय में की जाएंगी।’’ बीपीएससी के सचिव जीत सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है और तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया है।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें परीक्षा शुरू होने के समय प्रश्न पत्र लीक होने की शिकायतें मिली थीं। हमने स्क्रीनशॉट की तुलना प्रश्न पत्रों के सेट सी से की। स्क्रीनशॉट कथित तौर पर परीक्षा शुरू होने से लगभग छह मिनट पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। इन आरोपों पर जांच कमेटी गौर करेगी।’’

भोजपुर जिला मुख्यालय आरा में परीक्षा केंद्रों में से एक वीर कुंवर सिंह कॉलेज में परीक्षार्थियों ने कई आरोप लगाए। युवकों और युवतियों ने यह आरोप लगाते हुए हंगामा किया कि कुछ उम्मीदवारों को अलग कर दिया गया और एक अलग कमरे के अंदर अपने प्रश्नपत्र हल करने की अनुमति दी गई और वहां मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति दी गई।

भोजपुर के जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा मौके पर पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को शांत कराया। कुशवाहा ने कहा, ‘‘उम्मीदवारों को लिखित में अपनी शिकायत देने को कहा गया है। हम इन्हें बीपीएससी को सौंप देंगे जो आगे कोई कार्रवाई कर सकती है। स्थानीय प्रशासन केवल यह सुनिश्चित कर सकता है कि परीक्षा निर्धारित दिन पर बिना किसी बाधा के आयोजित की जाए।’’

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने रविवार को राज्य भर में 1,083 केंद्रों पर आयोजित 67वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्नपत्र के कथित रूप से लीक होने की जांच के आदेश दिए हैं। बीपीएससी ने इस मामले में जांच समिति से 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। व्हाट्सएप और टेलीग्राम के माध्यम से प्रश्न पत्र भेजे जाने की खबरों के बाद जांच का आदेश दिया गया था।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप