लाइव न्यूज़ :

BPSC Exam Protest: आप हमसे कंबल ले लीजिए?, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के बाद छात्रों और प्रशांत किशोर के बीच हुई हॉट-टॉक, वीडियो वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 30, 2024 15:43 IST

BPSC Exam Protest: छात्रों पर लाठीचार्ज में प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो में कंबल को लेकर भी विवाद छिड़ा है।पप्पू यादव ने शेयर करते हुए निशाने पर लिया है। बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में डटे हुए हैं।

BPSC Exam Protest: राजधानी पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों पर रविवार की देर शाम को हुए लाठीचार्ज को लेकर सियासत गर्मा गई है। छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आईसा ने आज बिहार बंद बुलाया था, जिसका वामदलों ने भी समर्थन किया है। तमाम जगहों पर इसका असर देखा गया। सुबह से ही कई जगहों पर रेल रोककर प्रदर्शन किया गया। वहीं, दूसरी ओर कल हुए लाठीचार्ज के बाद भी बीपीएससी अभ्यर्थी पटना में डटे हुए हैं। आंदोलनकारी छात्र पुनर्परीक्षा की मांग को लेकर अड़े हुए है। इस बीच रविवार की देर शाम छात्रों पर लाठीचार्ज में प्रशांत किशोर की भूमिका को लेकर छात्रों में आक्रोश देखा जा रहा है। अभ्यर्थियों से प्रशांत किशोर के हॉट-टॉक का एक वीडियो सांसद पप्पू यादव ने शेयर करते हुए उनको निशाने पर लिया है। इस वीडियो में कंबल को लेकर भी विवाद छिड़ा है।

पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें अभ्यर्थी प्रशांत किशोर से नाराजगी जताते हुए कह रहे हैं कि सर आप हम लोगों को उस रास्ता में छोड़कर चले गए।’ इसके बाद प्रशांत किशोर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों से कह रहे हैं कि ये नया-नया नेता आए हैं। अभी कंबल हमसे मांगे हो और.. जिसके बाद अभ्यर्थियों ने भी प्रशांत किशोर को जवाब दिया और कहा कि आप नेता हैं।

आपसे कंबल किसने मांगा? हम लोगों ने चंदा करके लिया है। आप कंबल देकर धौंस दिखा रहे हैं?  आपसे कंबल मांगा किसने भला? वीडियो के अनुसार पहले छात्रों ने उनसे हाथ जोड़कर विनती करते हुए कहा कि सर आप यहां से चले जाइए हमें आपकी जरूरत नहीं है,आपने हम लोगों पर जानबूझकर राजनीति कर लाठियां चटकावाई है।

उसके बाद प्रशांत किशोर ने धमकी भरे अंदाज में उस छात्र से पूछा- नाम क्या है आपका, यह बताएं। उसके बाद छात्र ने कहा कि सर से क्या जरूरत है नाम जानने का? फिर प्रशांत किशोर ने कहा की जरूरत से ज्यादा होशियार बनोगे ना तो कोई काम नहीं आएगा। उसके बाद छात्रों के समूह ने कहा कि आप छात्रों को डरा रहे हैं क्या? आप हमें धमकी दे रहे हैं क्या?

आपको क्या लगता है कि हम आपकी धमकी से डरने वाले हैं क्या? उसके बाद छात्रों ने जमकर 'प्रशांत किशोर गो बैक के नारे लगाए'। मामला यही नहीं रूका बल्कि प्रशांत किशोर ने कहा कि कंबल मांगे हो हमसे और अभी मेरा ही विरोध कर रहे हो। उसके बाद छात्रों ने कहा कि कौन आपसे कंबल मंगा है, हमें आपके कंबल की जरूरत नहीं है।

आप कंबल देकर धौंस दिखा रहे हैं, हम लोग आपसे मांगने गए थे क्या? अब इसके जवाब में  प्रशांत किशोर अपना आपा खो देते हैं और कहा कि सब तुम्हारी अकड़ ढीला कर देंगे। इसके साथ ही पीके टीम के लोगों ने कहा कि अधिक बोलोगे तो उठा कर लेकर चले जाएंगे और कोई काम नहीं आएगा हमको पहचानते हो या नहीं पहचानते हो सब अकड़ तुम्हारी ढीली कर देंगे।

प्रदर्शन के दौरान प्रशांत किशोर के फरार होने से छात्र आक्रोशित बताए जा रहे हैं। वहीं, लाठीचार्ज को लेकर भावुक हुए छात्र ने कहा कि 13 दिन से भूखे बैठे हैं। कोई पूछने वाला नहीं है। लड़कियां आंदोलन में यहां बैठी हैं। रात में उनकी सुरक्षा का भी डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि पुरुष सिपाहियों ने लड़कियों को मारा, गाली दी, उनके कपड़े फाड़ दिए। ये कहां का न्याय है? सरकार हमारी बात क्यों नहीं सुनती?

वहीं महिला अभ्यर्थियों ने कहा कि हमारे जैसी उनकी बेटी होगी। इतनी ठंड में सड़क पर सोने को मजबूर हैं। हमारे भाई हमारी सुरक्षा में रात भर जगते हैं। यहां ना सुरक्षा है और ना ही टॉयलेट की सुविधा। वहीं अभ्यर्थियों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि छात्र संसद अवैधानिक थी। प्रशांत किशोर एवं अन्य लोगों को वहां सभा नहीं करने की पहले ही आधिकारिक तौर पर सूचना भेज दी गई थी। इसके बाद भी वहां 'छात्र संसद' किया गया।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगप्रशांत किशोरपप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया