लाइव न्यूज़ :

BPSC Exam 2024: प्रश्नपत्र लीक मामले में 3 कोचिंग संस्थानों की संलिप्तता आई सामने, ईओयू जब्त करेगी संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2024 17:04 IST

सोमवार को आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। आयोग ने बताया है कि बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन कोचिंग संस्थानों की संलिप्तता सामने आई है। 

Open in App

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) के द्वारा आयोजित टीआरई परीक्षा मामले में आयोग ने बड़ा खुलासा किया है। दरअसल, प्रश्नपत्र लीक मामले में तीन कोचिंग संस्थानों का नाम सामने आया है। वहीं सोमवार को आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया है। आयोग ने बताया है कि बीपीएससी टीआरई-3 परीक्षा पेपर लीक मामले में तीन कोचिंग संस्थानों की संलिप्तता सामने आई है। 

ईओयू ने बताया है कि पेपर लीक मामले में तीन कोचिंग संस्थानों का हाथ था। इन सभी कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ ईओयू कोर्ट जाएगी और संचालकों को गिरफ्तार करेगी। ईओयू के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने बताया है कि पेपर लीक मामले में तीन कोचिंग संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट से वारंट लिया जा रहा है जल्द ही इन संस्थानों के आरोपितों की गिरफ्तारी की जाएगी। अगले दो हफ्ते में करीब 400 अभ्यर्थियों के खिलाफ चार्टशीट दायर होगा। 

दरअसल ईओयू यह तय किया है कि यदि अब किसी भी शख्स का नाम पेपर लीक से जुड़े मामले में सामने आता है तो फिर उसके पूरे संपत्ति की जांच की जाएगी इतना ही नहीं उनके पूर्वजों की भी संपत्ति की जांच की जाएगी ताकि यह मालूम चल सके कि उसके पास जो संसाधन उपलब्ध हुए इसको लेकर उसके पास पूर्व  में कितनी संपत्ति थी। इसके बाद उनके ऊपर कुर्की जब्ती की भी कार्रवाई की जा सकती है। ईओयू के तरफ से कहा गया कि यदि किसी परीक्षा लीक में संगठित गिरोह के शामिल होने के मामले सामने आते हैं तो उन्हें 10 साल की सजा मिलेगी।

इसके अलावा इसमें एक करोड़ से लेकर 10 करोड रुपए तक के जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। इसके अलावा कोई भी संस्थान चाहे परीक्षा आयोजित करवाने वाली हो एजेंसी या फिर परीक्षा केंद्र की संलिप्तता सामने आती है तो उनके भी चल और अचल संपत्ति की पड़ताल करके उनकी कुर्की जब्ती की जा सकती है। 

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप