लाइव न्यूज़ :

BPSC Exam 2024: पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर आयोजित BPSC 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को किया गया रद्द, नहीं हुआ है प्रश्नपत्र लीक

By एस पी सिन्हा | Updated: December 16, 2024 17:00 IST

यह फैसला पटना के डीएम की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही ली गई है। आयोग ने बताया कि यह फैसला यहां हुए हंगामे के कारण कई अभ्यर्थियों के परीक्षा से वंचित रहने के कारण लिया गया है। बता दें आयोग ने पहले कहा कि वह परीक्षा को रद्द नहीं करेगी।

Open in App

पटना: बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) ने राजधानी पटना के बापू परीक्षा केंद्र में आयोजित 70वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी आयोग ने प्रेस वार्ता कर दी। इसको लेकर जल्द ही परीक्षा को लेकर नई तारीख का ऐलान किया जाएगा। यह फैसला पटना के डीएम की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही ली गई है। आयोग ने बताया कि यह फैसला यहां हुए हंगामे के कारण कई अभ्यर्थियों के परीक्षा से वंचित रहने के कारण लिया गया है। बता दें आयोग ने पहले कहा कि वह परीक्षा को रद्द नहीं करेगी।

बता दें 13 दिसंबर को बिहार के 912 केंद्रों पर 3.25 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। जिसमें 911 सेंटरों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हुई थी, जबकि बापू परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का आरोप था पेपर लीक हुआ और समय से पेपर सेंटर में नहीं बंटा है। जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ। न सिर्फ केंद्र की संपत्ति को नुकसान पहुंचा बल्कि हजारों अभ्यर्थी प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट लेकर बाहर निकल गए। हजारों अभ्यर्थी ऐसे थे। जो इस हंगामे में शामिल नहीं होने के बावजूद परीक्षा से वंचित रह गए। 

इन परीक्षार्थियों की मांग थी कि फिर से परीक्षा आयोजित की जाए। मामले की तत्काल जांच की गई। जिसके आधार पर बीपीएससी के अध्यक्ष परमार रवि मनुभाई ने अब अभ्यर्थियों का ख्याल करते हुए बापू परीक्षा केंद्र की परीक्षा को फिर से कराने का फैसला लिया है। परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी। हालांकि यह फैसला दूसरे सेंटरों के लिए मान्य नहीं होगा। शुक्रवार को बापू परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों के हंगामे के दौरान एडिशनल सेंटर सुपरिटेंडेंट राम इकबाल सिंह को हार्ट अटैक आया था। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

वहीं, एक महिला परीक्षार्थी भी बेहोश हो गई थी। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद डीएम ने अभ्यर्थियों पर हत्या का केस चलाने का निर्देश दिया है। उधर, बीपीएससी परीक्षा के पेपर लीक को लेकर कई सवाल उठ रहे थे। इसको लेकर आर्थिक अपराध इकाई(ईओयू) की प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने छात्रों को आश्वासन दिया कि कोई भी पेपर लीक नहीं हुआ है। 

उन्होंने कहा कि बिहार में परीक्षा मे गड़बड़ी को लेकर कड़े कानून है। ईओयू परीक्षा लेने वाले सेंटर की पूर्व में जांच करेगी। साल 2005 से पीएमएलए एक्ट लागू है जो परीक्षा में गड़बड़ी करने को लेकर कड़े कानून। बीपीएससी परीक्षा में कोई प्रश्नपत्र लीक का मामला नहीं आया है।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर