लाइव न्यूज़ :

BPSC Bihar Teacher: शिक्षक बहाली में नए तरीके का प्रयोग, पेपर लीक करने वालों की पहचान जल्द, बीपीएससी ने की फुलप्रूफ तैयारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 16, 2024 16:22 IST

BPSC Bihar Teacher: सूचना जिलाधिकारी को परीक्षा से 3 घंटे पहले दी जाएगी। प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगे होंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे27 जिलों में 404 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया जाएगा। कलर कोडिंग होगी।किस रंग का सेट का किस जिले में उपयोग किया जाएगा।

पटनाः बिहार लोक सेवा आयोग(बीपीएससी) ने शिक्षक बहाली पुनर्परीक्षा टीआरई- 3 के आयोजन के दौरान किसी भी तरह के कदाचार या प्रश्नपत्र लीक को रोकने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। बीपीएससी के अध्यक्ष रवि मनुभाई परमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में नए तरीके का प्रयोग जाने वाला है। उन्होंने बताया कि पेपर लीक करने वालों की पहचान तुरंत कर ली जाएगी। पेपर लीक हुआ भी तो उसका विस्तार उसी जिले से बाहर नहीं हो पाएगा। इससे राज्य के सभी केंद्रों की परीक्षा रद्द करने की नौबत नहीं आएगी। परमार ने बताया कि इसके लिए हर जिले के लिए अलग अलग प्रश्न पत्र सेट किए गए हैं। राज्य के 27 जिलों में 404 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि इसे अलग-अलग प्रिंटिंग प्रेस में छपवाया जाएगा। कलर कोडिंग होगी।

किस रंग का सेट का किस जिले में उपयोग किया जाएगा। इसकी सूचना जिलाधिकारी को परीक्षा से 3 घंटे पहले दी जाएगी। प्रश्न पत्र पहुंचाने वाली गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर लगे होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र कई सेटों में होंगे और कितने सेट होंगे यह सरप्राइज रखा जाएगा। कदाचार को रोकने के लिए प्रश्नपत्र एक ही प्रेस में नहीं छपवाए जाएंगे, बल्कि अलग-अलग प्रेस में छपवाए जाएंगे।

इससे प्रश्नपत्र लीक होने की संभावना कम हो जाएगी। प्रश्नपत्रों के ट्रांसपोर्टेशन, रैपिंग और पैकिंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं ताकि सुरक्षा बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता न हो सके। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे और निगरानी टीमों को तैनात किया जाएगा। परीक्षार्थियों की पहचान की भी सख्ती से जांच की जाएगी ताकि कोई भी गलत तरीके से परीक्षा में शामिल न हो सके।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव