लाइव न्यूज़ :

BPSC ने कर दिया ऐलान, 70वीं संयुक्त परीक्षा की तिथि में नहीं होगा बदलाव, 13 दिसंबर को होगी परीक्षा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 9, 2024 16:39 IST

आवेदन करने वाले 4.80 लाख अभ्यर्थियों के हित में 13 दिसंबर को परीक्षा होगी। आयोग ने कहा है कि पूर्व में पहले ही आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 15 दिनों से अधिक के लिए विस्तारित हो चुकी है।

Open in App

पटना: बीपीएससी 70वीं संयुक्त परीक्षा को लेकर लगातार हो रहे बवाल के बीच अभ्यर्थियों में परीक्षा को स्थगित अथवा तिथि बढ़ाने को लेकर जारी संशय के बीच आयोग ने साफ कर दिया है कि परीक्षा की तिथि को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। जिसके बाद आवेदन करने वाले 4.80 लाख अभ्यर्थियों के हित में 13 दिसंबर को परीक्षा होगी। आयोग ने कहा है कि पूर्व में पहले ही आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 15 दिनों से अधिक के लिए विस्तारित हो चुकी है। अभ्यर्थी कोई कंफ्यूजन नहीं रखें 13 दिसंबर को ही परीक्षा होगी। 

बीपीएससी ने पहले ही कहा है कि परीक्षा प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा और 'एक शिफ्ट, एक पेपर' पुराने फॉर्मेट को ही फॉलो किया जाएगा। वहीं पटना में बीपीएससी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर भी अब सियासत शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा था कि मुख्यमंत्री होश में नहीं हैं। राज्य में अफसरशाही चरम सीमा पर है। उनसे बिहार नहीं चल रहा है। 

इस मामले में जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि तेजस्वी यादव जुबान को नियंत्रित कीजिए नहीं तो जुबान मेरा इतना तीखा है ना कि मिर्ची पूरे शरीर में लग जाएगा। बोलने में तो लड़खड़ा जाते हैं और बयान दे रहे हैं। वहीं मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हम नेता प्रतिपक्ष को सीरियस नहीं लेते हैं। वह नॉन सीरियस आदमी हैं, जो प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहा हो उसको सीरियस लेने की जरूरत नहीं है। 

खुद तो उपमुख्यमंत्री रहे हैं। जब वो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ थे तो कहते थे कि यही ब्रह्मा विष्णु महेश है और जैसे ही हटा दिए गए वैसे ही कह रहे हैं मुख्यमंत्री होश में नहीं है।

टॅग्स :बिहार लोक सेवा आयोगबिहारसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी