लाइव न्यूज़ :

बीपीओ में काम करने वाले कर्मचारी ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: March 5, 2021 14:08 IST

Open in App

नोएडा, पांच मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके में अलग अलग घटनाक्रमों में एक बीपीओ कर्मचारी सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली जबकि एक होटल से एक छात्र का शव बरामद किया गया है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले परशुराम यादव (21) एक बीपीओ में काम करता था और बीती रात उसने अपने घर में कथित रूप से पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था ।

उन्होंने बताया कि दूसरी ओर सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के निठारी गांव में रहने वाले भूपेंद्र मिश्रा (42) नामक सिक्योरिटी गार्ड ने मानसिक तनाव के चलते कल रात कथित रूप से पंखे से फंदा लगा कर आत्मत्या कर ली ।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है ।

उन्होंने बताया कि एक अन्य घटनाक्रम में, सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के सेक्टर 55 स्थित एक होटल में ठहरे बीसीए के एक छात्र की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उसकी पहचान हर्षित अग्निहोत्री (23) के रूप में की गयी है ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार छात्र नशे का आदी था और उन्हें शक है कि नशे के ओवरडोज की वजह से उसकी मौत हुई है।

पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल में पूजा नामक एक महिला की मौत हो गयी । उन्होंने बताया कि इससे पहले वह संदिग्ध अवस्था में अपने घर में घायल मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?